कौशांबी24जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशांबी की खास खबरें
[24/06, 6:33 pm] +91 99191 60604: *ब्लॉक में अधिकारियों कर्मचारियों की कुर्सी खाली फरियादी परेशान*
*कौशाम्बी* विकास खण्ड मूरतगंज कार्यालय में अधिकारियों कर्मचारियों की कुर्सियां सुबह से शाम तक खाली रह जाती हैं जिससे ब्लॉक पहुंचने वाले फरियादियों का काम नहीं होता और वह परेशान रहते हैं ब्लॉक के कर्मचारी अधिकारी कभी भी टाइम से कार्यालय नहीं पहुंचते हैं सोमवार की सुबह 10:25 तक कोई अधिकारी अपने कार्यालय में मौजूद नही मिले हैं खण्ड विकास अधिकारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनरेग कार्यक्रम अधिकारी सहायक विकास अधिकारी सामाज कल्याण व सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव सहकारी समितियां सहित समस्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कभी भी टाइम से कार्यालय नहीं पहुंचते हैं क्या इन पर किसी बड़े अधिकारी की नजर पड़ नहीं रही है मूरतगंज ब्लाक में खण्ड विकास अधिकारी की मनमानी चल रही हैं इनके इशारे पर पूरे अधिकारी कर्मचारी भी कभी भी टाइम से कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं जिससे फरियादी परेशान है सरकार कार्यालय से टाइम पहुंचने का निर्देश दे रही है लेकिन पूरा कार्यालय की व्यवस्था चौपट है मुख्य विकास अधिकारी भी इन पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।
[24/06, 7:39 pm] +91 81156 50600: *भैंस बेचने ले जा रहे चार मवेशी चोर गिरफ्तार 3 चोरी की भैंस व पिकप बरामद*
*अझुवा कौशांबी* सैनी कोतवाली पुलिस द्वारा चार मवेशी चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है यह सभी चोर प्रतापगढ़ के एक गांव से भैंस चुरा कर बोलोरो पिकअप में लाद कर कर सैनी कोतवाली क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे।
अझुवा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि राहुल पटेल पुत्र भोलानाथ पटेल विकास पटेल पुत्र शंकर लाल पटेल अभिषेक पटेल पुत्र महेंद्र पटेल निवासीगण उदयपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ गुफरान पुत्र लल्लन उर्फ मोइनुद्दीन निवासी कुसफरा थाना डेल्हू पुर को सैनी कोतवाली के लोहदा पुल के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन भैंस व एक पिकअप बरामद की है। आरोपियों ने प्रतापगढ़ जनपद के उगई पुर से तीन भैंस चोरी की थी सैनी कोतवाल जे के शर्मा ने बताया कि भैंसों को कुसुमा देवी निवासी गोविंद पुर गोरियों को सुपुर्द कर पिकप को सीज किया गया है 4 भैंस चोर आरोपियों को न्यायालय भेजा गया है।
[24/06, 7:39 pm] +91 81156 50600: *छोटी समस्या का ध्यान नहीं दिया गया तो बढ़ सकती है गंभीर समस्या_ ग्रामीण*
*दबंग महिला आम रास्ते में करवा रही मकान निर्माण,जबरिया लगाया दरवाजा*
*अझुवा कौशांबी* सैनी कोतवाली के ग्राम सभा धुमाई में आम रास्ता में दबंग महिला ने दीवाल खड़ी कर जबरिया दरवाजा लगा लिया है जिसकी शिकायत वर्तमान प्रधान,पूर्व प्रधानों ने ग्रामीणों के साथ पुलिस वा प्रशासन से की है
प्रधान प्रतिनिधि मुकेश सिंह पूर्व प्रधान राजा सिंह पूर्व प्रधान गुलाब सोनकर संतलाल अंकित कुमार आजाद संदीप कुमार आजाद सरवन कुमार आजाद बच्चा लाल राहुल छोटू सिंह सहित कई दर्जन ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन और थाना चौकी पुलिस को सूचना देकर बताया कि गांव की गीता देवी पत्नी स्व. रामस्वरूप अपना पुराने मकान में नई दीवाल खड़ी कर नए सिरे से दरवाजा लगा रहे सामने मात्र 4 फिट का खड़ंजा लगा है दरवाजा लगने के बाद रास्ता बिल्कुल अवरुद्ध हो जायेगा ग्रामीणों के विरोध से महिला ने कुछ दिन कार्य स्थगित कर दिया बीते 2 दिनों से फिर से दरवाजा लगाने का पुनः प्रयास कर रही है ग्रामीणों ने जनहित के लिए अविलंब मौका मुआयना करने की दरख्वास्त की है।
[24/06, 7:39 pm] +91 81156 50600: *भैंस बेचने ले जा रहे चार मवेशी चोर गिरफ्तार 3 चोरी की भैंस व पिकप बरामद*
*अझुवा कौशांबी* सैनी कोतवाली पुलिस द्वारा चार मवेशी चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है यह सभी चोर प्रतापगढ़ के एक गांव से भैंस चुरा कर बोलोरो पिकअप में लाद कर कर सैनी कोतवाली क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे।
अझुवा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि राहुल पटेल पुत्र भोलानाथ पटेल विकास पटेल पुत्र शंकर लाल पटेल अभिषेक पटेल पुत्र महेंद्र पटेल निवासीगण उदयपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ गुफरान पुत्र लल्लन उर्फ मोइनुद्दीन निवासी कुसफरा थाना डेल्हू पुर को सैनी कोतवाली के लोहदा पुल के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन भैंस व एक पिकअप बरामद की है। आरोपियों ने प्रतापगढ़ जनपद के उगई पुर से तीन भैंस चोरी की थी सैनी कोतवाल जे के शर्मा ने बताया कि भैंसों को कुसुमा देवी निवासी गोविंद पुर गोरियों को सुपुर्द कर पिकप को सीज किया गया है 4 भैंस चोर आरोपियों को न्यायालय भेजा गया है।
[24/06, 7:58 pm] +91 98391 01290: *निराश्रित महिला पेंशन पाने वाली लाभार्थी डीबीटी/एनपीसीआई अवश्य करायें*
*कौशाम्बी* जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार ने अवगत कराया है कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) प्राप्त कर रही समस्त लाभार्थियों का निदेशालय द्वारा आधार बेस्ड पेमेंट किया जाना है, जिन लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी0/एनपीसीआई नहीं होगा, उन लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम तिमाही का भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा। निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) प्राप्त कर रही समस्त लाभार्थी सम्बन्धित बैंक से अबिलम्ब डीबीटी/एनपीसीआई तत्काल करा लें, जिससे ससमय पेंशन की धनराशि का भुगतान किया जा सकें।
[24/06, 7:58 pm] +91 98391 01290: *आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों को अधिक प्रभावी ढंग से निस्तारण के सम्बन्ध में प्रशिक्षण*
*कौशाम्बी* अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड की अध्यक्षता में उदयन सभागार में आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से आमजन-मानस की प्राप्त शिकायतों को अधिक प्रभावी ढंग से निस्तारण कराने तथा संतुष्टिपरक् बनाये जाने के सम्बन्ध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शिकायतों के निस्तारण को अधिक प्रभावी और संतुष्टिपरक् बनाये जाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी/प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं फीडबैक प्रणाली की जानकारी दी। इसके साथ ही वर्तमान में सीएम हेल्पलाइन एवं ऑनलाइन प्राप्त हो रहीं अधिक संख्या में शिकायतों को अधिकारियों द्वारा रैण्डम आधार पर फीडबैक लिए जाने एवं संतुष्टि से सम्बन्धित आवश्यक साक्ष्य लगाये जाने आईजीआरएस रैकिंग के सम्बन्ध में भी प्रशिक्षण दिया गया।
अपर जिलाधिकारी ने जमीन विवाद के प्रकरण को राजस्व एवं पुलिस को संयुक्त रूप से निस्तारण करने के निर्देश दियें प्रशिक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
[24/06, 8:03 pm] +91 98391 01290: *दहेज एक सामाजिक बुराई, दहेज लेना एवं देना अपराध*
*कौशाम्बी* जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार ने अवगत कराया है कि समाज में हो रही दहेज लेने व देने जैसी कुरीतियों की रोकथाम के लिए महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना दहेज प्रतिषेध अधिनियम-1961 के अन्तर्गत यदि जनपद में कोई भी व्यक्ति दहेज की मांग करता है तो वह दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत अपराध की श्रेणी में आयेंगा। जनपद में महिला यदि ससुरालीजनों द्वारा दहेज से सम्बन्धित पीड़ित की जाती है तो तत्काल जिला प्रोबेशन अधिकारी (जिला दहेज प्रतिषेध अधिकारी) के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत कर सकती है। घरेलू हिंसा से पीड़ित कोई भी महिला अपनी शिकायतो वन स्टाप सेन्टर के टोल फ्री नम्बर 181 एवं वन स्टाप सेन्टर कार्यालय नम्बर .05331-298022..पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है, जिससे महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचार उत्पीड़न को कम किया जा सके। महिलाऐं भी अपने अधिकारों एवं सुरक्षा से आश्वस्त हो सके।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बहुत सी योजनायें संचालित की जा रही है। यथा-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पान्सरशिप योजना, दहेज से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता अनुदान, पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना, यदि पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला के साथ कोई व्यक्ति विवाह करता है तो उसको दम्पत्ति पुरस्कार दिया जायेगा। जनपद स्तर पर यू0पी0 बोर्ड में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय विकास भवन अथवा कार्यालय सखी वन स्टॉप सेन्टर जिला अस्पताल परिसर, मंझनपुर में भी सम्पर्क किया जा सकता है।
[24/06, 8:12 pm] +91 98391 01290: *चित्रकूट से दर्शन कर वापस जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई,कई घायल*
*कौशाम्बी* चित्रकूट से दर्शन कर वापस ऊंचाहार रायबरेली जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई,हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार पांच लोग घायल हो गए,हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने एंबुलेंस को फोन कर सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहा उनका इलाज चल रहा है।
रायबरेली के ऊंचाहार से कुछ लोग चित्रकूट दर्शन के लिए गए हुए थे,चित्रकूट से दर्शन कर वह वापस अपने घर ऊंचाहार जा रहे थे,मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोर्रई के पास अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई,हादसे में पांच लोग घायल हो गए,वही हादसे के बाद मौके पर पहुंचे सेलरहा के ग्राम प्रधान ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जहा उनका इलाज चल रहा है जबकि तीन लोगो को मामूली चोट आई है।
[24/06, 8:12 pm] +91 98391 01290: *हत्या के दोषी उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत*
*जिला जेल में बिगड़ी तबीयत अस्पताल ले जाते समय हुई मौत*
*कौशाम्बी* हत्या के दोषी आजीवन सजा काट रहे बंदी की मौत हो गई जेल के बैरक में बेहोशी की हालत में बंदी मिला था,जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनो को सूचना देकर जांच में जुट गई।कौशाम्बी थाना क्षेत्र के उरई अशरफपुर गांव निवासी सोनपाल लोध पुत्र शिवलोचन उम्र लगभग 63 वर्ष को हत्या के जुर्म में न्यायालय ने 7 फरवरी 2024 को दोषी करार दिया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी,जिसे पुलिस ने जेल में भेज दिया।
बंदी सोनपाल की सोमवार की सुबह तबियत बिगड़ गई और वह अपने बैरक में बेहोश हो गया,साथी बंदियों ने देखा तो गार्ड को सूचित किया,गार्ड ने अधिकारियो को सूचित करते हुए सोनपाल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए जहा डॉक्टर ने उसे ब्रॉन डेड घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनो को सूचित करते हुए जांच में जुट गई।
[24/06, 8:25 pm] +91 88401 88542: *अपने सालों के साथ मिलकर भौजी को बार बार पीट रहा देवर*
*कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के शेरगढ़ निवासी गीता देवी पत्नी अनिल कुमार का देवर अमित कुमार अपने सालों के साथ मिलकर अपनी भाभी गीता देवी को कई बार गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट चुका है जिस महिला परेशान और प्रताड़ित है मामले की सूचना गीता देवी ने पुलिस चौकी मूरतगंज को दिया मामले की सूचना संदीपनघाट थाना पुलिस को भी गीता देवी ने दिया लेकिन मामले में पुलिस गीता के पति और देवर को जेल भेजने की धमकी देकर के सुलह समझौता कर देती है जिससे बार-बार पिटाई करने वाले गीता देवी के देवर अमित कुमार का मनोबल बढ़ा हुआ है 23 जून को फिर गीता देवी और उसके पति अनिल कुमार को गाली गलौज करते हुए बेरहमी से पीटा गया मामले की शिकायत चौकी पुलिस से हुई दंपति चौकी पुलिस पहुंचे वहां अमित और उनके साले पहले से मौजूद थे पुलिस ने दोनों पक्षों से बात करने के बाद समझौता कर दिया पुलिस का यह कानून लोगों को नहीं समझ में आ रहा है की मारपीट करो और चौकी जाने के बाद मार खाने वाला मारने वाले से समझौता कर ले मुकदमा मत लिखाओ चौकी से समझौते के बाद जैसे ही गीता और उसके पति घर पहुंचे फिर उनके साथ देवर ने गाली गलौज की अब सवाल उठता है कि पुलिस का इकबाल कहां खत्म हो गया है कि महिला के साथ बार-बार मारपीट उसका देवर कर रहा है और पुलिस समझौता कर रही है समझौते के बाद हमलावर पुलिस की बात नहीं मान रहा है बार-बार अपराध कर रहा है मारपीट करने वाले को समझौता के बहाने चौकी पुलिस कब तक बचाती रहेगी आखिर उस हमलावर से चौकी पुलिस के क्या रिश्ते हैं महिला को न्याय कैसे मिलेगा।
[24/06, 8:41 pm] +91 99191 96696: *रामवन गमन मार्ग के निर्माण में लगे ठेकेदार सरकारी जमीन के बने दुश्मन*
*तालाब बंजर ऊसर आदि सरकारी जमीन से ठेकेदारों ने करोड़ों की मिट्टी निकालकर बर्बाद कर दिया सैकड़ो सरकारी जमीन*
*कौशाम्बी।* मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के शोभना बसेड़ी हररायपुर से होते हुए महेवा घाट तक जाने वाली राम वन गमन बाईपास मार्ग के निर्माण में लगे ठेकेदार सरकारी जमीन के दुश्मन बन गए हैं सरकारी जमीन से मिट्टी खनन कर उसे बर्बाद किया जा रहा है सब कुछ खुलेआम हो रहा है जबकि निर्माण में लगे ठेकेदारों को सड़क निर्माण में आने वाले खर्च का भुगतान सरकार कर रही है मिट्टी इन्हें अपने खर्चे से लगानी होगी लेकिन यह सरकारी जमीन से मिट्टी की पूर्ति कर रहे हैं और सरकारी जमीन के इन दुश्मनों पर जिला प्रशासन से लेकर तहसील प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है जिससे रामवन गमन मार्ग के निर्माण क्षेत्र के 50 किलोमीटर के दायरे के आसपास तीन-चार किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाली सैकड़ो सरकारी जमीन तालाब बंजर ऊसर नवीन परती खलिहान चक मार्ग आदि से बीते 6 महीना से बेखौफ तरीके से कई दर्जन जेसीबी मशीन लगाकर सैकड़ो ट्रक और ट्रैक्टर लगाकर दिन-रात मिट्टी खनन हो रहा है सरकारी जमीन से बेखौफ तरीके से मिट्टी खनन ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा है जिससे सरकारी जमीन गहरे गड्ढे में तब्दील हो गई है और सरकारी जमीन बर्बाद हो रही है बीते 6 महीने से अधिक समय से ठेकेदारों द्वारा सरकारी जमीन बर्बाद किए जाने के इस मामले में अभी तक मिट्टी खनन करने वाले ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज कराकर उनकी गिरफ्तारी नहीं कराई गई है खनन किया गया स्थल को नाप कर करके मिट्टी की कीमत भू राजस्व की भांति नहीं वसूली गई है सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का प्रयास राजस्व अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया है जिससे इन अधिकारियों के ठेकेदारों से साठगांठ से इनकार नहीं किया जा सकता।
मिट्टी खनन के लिए दर्जनों जेसीबी मशीन और सैकड़ो ट्रैक्टर लगाए गए हैं जिनमें तमाम के पंजीकरण भी नहीं है और ओवरलोड अवैध तरीके से मिट्टी का परिवहन कर रहे हैं सरकार की जमीन से ठेकेदार अवैध खनन कर शासन प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं बताया जाता है कि पीएनसी कंपनी को रामवन गमन सड़क निर्माण का ठेका मिला है प्रशासन की लापरवाही से यहाँ के भू माफिया सरकारी ज़मीनों को बेचकर धन उगाही कर रहे हैं प्रति दिन सैकड़ो ओवर लोडिंग गाडियों से मिट्टी का परिवहन किया जा रहा है पूरे रास्ते धुल गर्दे उड़ रहे हैं जिससे लोग गंभीर मर्ज के शिकार हो रहे हैं एआरटीओ और तहसील के अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की अभी तक कार्रवाई नहीं की गई अब सवाल उठता है कि सरकारी जमीन सुरक्षा करने की जिम्मेदारी किसकी है सरकारी जमीन सुरक्षित नहीं हो रही तो दोषी कौन है लेकिन जांच कौन करेगा कार्यवाही कौन करेगा बड़ा सवाल खड़ा हो गया है योगी सरकार को इस मामले में खुद पहल करनी होगी और सरकारी जमीन को सुरक्षित करनी होगी वरना राजस्व के अधिकारी सरकारी जमीन को बेच करके मालामाल होंगे।
[24/06, 8:41 pm] +91 99191 96696: *प्रधानमंत्री कुसुम योजनान्तर्गत सोलर पम्प के लिए किसान करें आवेदन*
*सरकार किसानों की आय में वृद्धि के लिए संकल्पबद्ध*
*कौशाम्बी।* प्रधानमंत्री कुसुम योजनान्तर्गत सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किसानों को प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 में मामूली कीमत पर सोलर पम्प उपलब्ध कराने के लिए जनपद को 205 सोलर पम्प आवंटित हुए हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए कृषकों का विभागीय वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर पंजीकरण होना अनिवार्य हैं।
यह जानकारी उप कृषि निदेशक
सतेन्द्र कुमार तिवारी ने देते हुए बताया कि किसानों की आय दोगुना करनें के लिए सरकार संकल्पबद्ध है, इसके लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत शासन द्वारा जनपद में तीन हार्स पावर डीसी के 45, तीन हार्स पावर एसी के 40, पॉंच हार्स पावर एसी के 90, साढ़े सात हार्स पावर एसी के 15 व दस हार्स पावर एसी के 15 कुल 205 सोलर पंप 60 प्रतिशत अनुदान पर किसानों की सुविधाओं के लिए लगाया जाना हैं। सोलर पंप के तीन व पॉंच हार्स पावर के लिए 6 इंच तथा साढ़े 07 व 10 हार्स पावर के लिए 8 इंच की बोरिंग होना अनिवार्य है। किसान की स्वयं की बोरिंग होगी। सत्यापन के समय उपयुक्त बोरिंग न पाये जानें पर टोकन मनी की धनराशि जब्त कर ली जायेंगी एवं आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।
कृषकों को ऑनलाइन बुकिंग के साथ रू0 5000 टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा। टोकन कन्फर्म करनें के एक सप्ताह के अन्दर कृषकों को अवशेष कृषक अंश की धनराशि का ऑनलाइन टोकन जनरेट कर चालान द्वारा इण्डियन बैंक की किसी भी शाखा में अथवा ऑनलाइन जमा करना होगा, अन्यथा कृषक का चयन स्वतः निरस्त हो जायेंगा एवं टोकन मनी की धनराशि जब्त कर ली जायेंगी।
[24/06, 8:41 pm] +91 99191 96696: *विवाहिता के मौत के जिम्मेदारों के बिक गए खेत नहीं हुई गिरफ्तारी*
*ससुराली जनों की अत्याचार पुलिस से दुत्कार के बाद विवाहिता ने ट्रेन के आगे छलाँग लगाकर मौत को लगाया गले*
*जीवित रहते विवाहिता को न्याय न देने वाली पुलिस मरने के बाद भी विवाहिता को नहीं दे सकी न्याय*
*कौशाम्बी।* सैनी थाना क्षेत्र के गनपा निवासी रंजीता पाल की शादी इसी थाना क्षेत्र के अट सराय में राम मूरत के साथ हुई थी शादी के बाद से रंजीता के साथ ससुराली अत्याचार करते थे ससुरालयों की अत्याचार का जिसने भी वीडियो देखा है उसके रूह कांप गए हैं कई बार विवाहित न्याय मांगने थाना पहुंची लेकिन विवाहिता को न्याय नहीं मिला न्याय की उम्मीद से विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से भी फरियाद की थी लेकिन उसे न्याय नहीं मिल सका ससुराली जनों की अत्याचार पुलिस से दुत्कार के बाद विवाहिता ने 5 जनवरी 2024 की भोर में ट्रेन के आगे छलाँग लगाकर मौत को गले लगा लिया है विवाहिता के मौत को गले लगाने के बाद पुलिस ने पति सास ससुर सहित 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 0006 सन 2024 गंभीर धाराओं में दर्ज कर लिया है घटनास्थल पर मृतक विवाहिता के शव से आत्महत्या का पत्र भी मिला जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया विवाहिता की मौत को 5 महीने से अधिक बीत चुके हैं लेकिन विवाहिता के मौत के गुनहगारों को थाना पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा है जिससे पुलिसिया कार्यवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है इसी बीच विवाहिता के ससुराल वालो के खेत बिकने लगे खेत विकार पैसा कहां जा रहा है यह तो कोई बताने वाला नहीं है लेकिन गिरफ्तारी न होने से पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं विवाहिता के आत्महत्या पत्र को परिवार के लोगों ने प्रमाणित भी किया लेकिन विवाहिता के मौत के गुनहगारों को राहत देने के उद्देश्य से सैनी कोतवाल यह कह रहे हैं कि विवाहिता के आत्महत्या पत्र को प्रमाणित करने के लिए उसकी राइटिंग को फिंगरप्रिंट के पास भेजे हैं और जब विवाहिता का पत्र प्रमाणित होकर वापस लौटेगा तब गुनहगारों की गिरफ्तारी होगी लेकिन सवाल उठता है कि दहेज उत्पीड़न में मौत के गुनहगारों के मुकदमे की विवेचना क्षेत्राधिकारी स्तर से होती है फिर मृतक के पत्र को जांच में भेजने का कोतवाल को क्या अधिकार था इस पत्र को किस तारीख को किस पत्रक संख्या से परीक्षण के लिए भेजा गया है इसकी भी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है विवाहिता के पिता ने सुसाइड नोट की फोटो स्टेट प्रति पुलिस से मांगी थी लेकिन उन्हें फोटो स्टेट प्रति भी नहीं उपलब्ध कराई गई है मृतक के पिता ने आशंका जाहिर की है कि विवाहिता के सुसाइड नोट से थाना पुलिस छेड़छाड़ कर सकती है पत्र बदल सकती है या गायब कर सकती है जिससे गुनहगारों को लाभ मिल सके उन्होंने सैनी कोतवाली पुलिस से न्याय की उम्मीद छोड़ दिया है विवाहिता के मौत के गुनहगारों की गिरफ्तारी न होने के मामले में जांच कराई तो सैनी कोतवाल का गुनह उजागर होना तय है।
[24/06, 10:15 pm] +91 98391 01290: *13 विधुत पोल की 2500 मीटर विधुत तार काट ले गए चोर*
*कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के टिकडडीह में 13 विधुत पोल की 2500 मीटर विधुत तार काटकर रात में चोर उठा ले गए हैं विद्युत तार काटकर चोरी किए जाने के बाद ठेकेदार करन सिंह ने थाने में तहरीर दी मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच कर कार्यवाही का निर्देश दिया है मामले में किसी विद्युत कर्मी के संलिप्तता के बिना विद्युत तार की चोरी संभव नहीं दिखाई पड़ रही है विद्युत तार चोरी करने वाले लोगों का गिरोह विधुत बिभाग में हो सकता है

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया