कौशांबी23जून24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कौशांबी की खास खबरें
[23/06, 8:05 pm] Rakesh Kesharwani Kaushambi: *पूरे देश में खोजने के बाद थाना क्षेत्र में मिला बालिका का अपहरणकर्ता*
*दूसरे धर्म की बालिका को साढे तीन महीने से अधिक लेकर फरार हुए थे 8 लोग बालिका भी हुई बरामद*
कौशाम्बी पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी से एक बालिका को अपहरण करने के मुख्य आरोपी को साढ़े तीन महीने बाद थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मनौरी से रविवार को गिरफ्तार कर लिया है बालिका के अपहरण के सात अभियुक्तों को थाना पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है इस अभियुक्त को ढूंढने के लिए थाना पुलिस ने पूरे हिंदुस्तान के विभिन्न प्रांतो मुंबई राजस्थान दिल्ली जयपुर मध्य प्रदेश भिंड आदि का चक्कर काटा लेकिन अपहरण करने वाला युवक पुलिस को नहीं मिल सका था पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री से मिला मुख्यमंत्री ने बालिका को बरामद करने आरोपी की गिरफ्तारी करने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस अधिकारी बालिका के बरामद करने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तेजी से सक्रिय हुए पुलिस की सक्रियता के बाद मालूम हुआ कि बालिका का अपहरण कर्ता थाना क्षेत्र में ही मौजूद है अपहरण की गई बालिका को थाना पुलिस ने अजमेर से बरामद कर लिया है और बालिका को मेडिकल चेक अप बयान आदि की कार्यवाही के लिए महिला पुलिस के अभिरक्षा में दिया गया है और आरोपी युवक के विरुद्ध गंभीर कार्यवाही करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया है जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है !
[23/06, 8:33 pm] Anil: *प्रयागराज से लौट रहा अप्पे खड़े डीसीएम से टकराया दो घायल*
*कौशाम्बी* फतेहपुर जनपद से सवारी लेकर प्रयागराज गए अप्पे चालक सवारी उतारने के बाद वह प्रयागराज से वापस फतेहपुर जा रहा था जैसे ही अप्पे चालक सैनी थाना के नजदीक साहू पेट्रोल पंप के पास पहुँचा और सड़क पर खड़ी डीसीएम को ओवरटेक करने की अप्पे चालक ने कोशिश की लेकिन सामने से दूसरा वाहन आ जाने के चलते वह डीसीएम को ओवरटेक नहीं कर सका और हड़बड़ाहट में सड़क पर खड़े डीसीएम के पीछे से अप्पे जा भिड़ा इस हादसे में अप्पे में सवार दो लोगों को चोट आई हैं मामले की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों का इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है मामले की जानकारी घायलों को परिजनों को दे दी गई सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए हैं
जानकारी के मुताबिक धनराज सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र हीरालाल निवासी रहीमापुर, दौलतपुर जनपद फतेहपुर एवं अमित साहू उम्र 26 वर्ष पुत्र राजकुमार साहू निवासी पक्का तालाब जनपद फतेहपुर अप्पे में सवारी लेकर प्रयागराज शहर छोड़ने गए थे रविवार की सुबह अप्पे चालक अपने साथी के साथ वापस फतेहपुर जा रहा था लेकिन जैसे ही सैनी कोतवाली क्षेत्र के साहू पेट्रोल पंप के पास अप्पे चालक पहुंचा तेज गति अप्पे अनियंत्रित हो गया और ओवरटेक के चक्कर में खड़े डीसीएम से पीछे से भिड़ गया जिससे अप्पे सवार दोनों लोग गंभीर घायल हो गए हैं घायल अवस्था में दोनों को 108 एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी सिराथू ले जाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल मंझनपुर के लिए रेफर कर दिया है
[23/06, 8:33 pm] Anil: *प्राण घातक हमला में मिट्टी खनन माफियाओं के विरुद्ध दर्ज मुकदमे के बाद नहीं हुई गिरफ्तारी*
*तालाब में पानी भरवा कर सबूत से छेड़खानी कर रहे हैं नामजद अभियुक्त पुलिस नहीं कर पा रही गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* चरवा थाना क्षेत्र में सरकारी तालाब से मिट्टी खनन करने वाले लोगों की वीडियो बनाने पर कुलदीप वर्मा पर प्राण घातक हमला किया था जिससे उन्हें गंभीर चोट आई थी 04 मई को चरवा पुलिस ने 3 आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध संख्या 0096 सन 2024 में मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन डेढ़ महीने से अधिक बीत जाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है
बताया जाता है कि मिट्टी खनन के मामले में इन आरोपियों का पूरा गैंग सक्रिय है इनके गिरोह में चर्चित अपराधी भी शामिल है जिससे इलाहाबाद पुलिस भी खौफ खाती है लोकसभा चुनाव के पहले इस अपराधी के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया था लेकिन इस अपराधी ने भाजपा का चोला ओढ़ लिया जिससे पुलिस ठंडी पड़ गई गिरोह के लोग क्षेत्र के लगभग 80 बीघा से अधिक सरकारी तालाब जमीन से करोड़ों की मिट्टी खनन कर बेच चुके हैं मिट्टी खनन से अपराधी गैंग के लोग मालामाल हो रहे हैं चरवा नगर पंचायत और उसके आसपास के कई सरकारी तालाबों से मिट्टी खनन माफियाओं ने दिन रात जेसीबी मशीन से करोड़ों की मिट्टी खनन कर बीच ली है चरवा नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी की संलिप्तता से सरकारी जमीन से मिट्टी का खनन बीते कई महीने से बेखौ चल रही है सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित न करने वाले भ्रस्टाचार में संलिप्त अधिशासी अधिकारी पर भी अभी तक मुकदमा दर्ज कराकर उनकी गिरफ्तारी नहीं कराई गई है
मिट्टी खनन मामले में नगर पंचायत निवासी कुलदीप वर्मा मिट्टी माफिया को तालाब की मिट्टी निकालते हुए रात में अपने मोबाइल से वीडियो बनाने पहुँचा तो माफिया के गुर्गों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला करते हुए उसके हाथ पैर तोड़ दिए कई दिन वह अस्पताल के बिस्तर पर जीवन मौत के बीच जूझ रहे थे तब उनकी जान बची कुलदीप ने बिना डरे इन माफियाओं के खिलाफ चरवा थाने में नामजद मामला दर्ज कराया। तहसील से लेकर मंडल तक और मंडल से लेकर लखनऊ तक इस पूरे मामले की जांच के लिए अधिकारियों और मंत्री मुख्यमंत्री तक इस मामले को संज्ञान में वह लाए मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पूरे प्रकरण और तालाब में हुए खनन की जांच के लिए एक स्पेशल कमेटी का गठन किया गया। जिसकी जांच की तारीख 28 जून तय की गई। मगर अब इससे पहले ही खनन माफिया अपने को बचाने के लिए फिर सक्रिय हो गए। अवैध खनन को छुपाने के लिए इन तालाबों में चोरी छिपे रात में पानी भरा जा रहा है। ये पानी कौन भरवा रहा है किसकी इजाजत से पानी भरवाया जा रहा है कोई बताने के लिए तैयार नहीं है। मिट्टी माफिया अपने काम को अंजाम दे रहे हैं लेकिन नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पा रही है
भीषण गर्मी में पशु पक्षी प्यास से व्याकुल थे इन तालबों में दो महीने पहले ही पानी भरवाने की जरूरत थी जब मई जून महीने में आसमान से आग बरस रही थी। पशु पक्षी एक एक बूंद पानी को भटक रहे थे और अपने प्राण त्याग रहे थे। उस समय इन तालाबों में पानी की एक बूंद भी नही थी । तो आखिर वारिश शुरू होने के बाद तालाब में पानी भरवाने की अब कौन सी जरूरत आन पड़ी इन तालबों को नलकूप से पानी भरवाने की क्या जरूरत है ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन माफियाओं के गठजोड़ को कौन पानी दे रहा है। लाखों करोड़ों के अपराध को आखिर किसकी सह से पानी पानी किया जा रहा है। आखिर संगीन धाराओं में चरवा थाने में मामला दर्ज होने के बाद भी अपराधी पर चरवा पुलिस क्यों मेहरबान है। इसका जवाब चरवा नगर पंचायत का हर पर्यावरण प्रेमी जवाब चाहता है?
[23/06, 8:33 pm] Anil: *अफसर से बदसलूकी के बाद अस्पताल संचालक की गिरफ्तारी शुरू*
*मौत के बाद सीज किए गए अस्पताल का ताला तोड़कर संचालकों ने फिर शुरू किया इलाज*
*कौशांबी* अवैध तरीके से संचालित अपंजीकृत प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के दौरान लगातार मौत हो रही है होहल्ला मचाए जाने के बाद मौत होने वाले कथित अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग सीज कर देता है अस्पताल का पंजीकरण नहीं है कथित चिकित्सको के पास डिग्री नहीं है योग्य चिकित्सक नर्स कंपाउंडर नहीं है लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग के रहमोकरम पर दर्जनों बेड लगाकर बिना स्वास्थ्य डिग्री के बने चिकित्सकों द्वारा अस्पताल संचालित किया जा रहा है जहां लगातार मरीजों की मौत हो रही है शिकायत के बाद सुबह अस्पताल सीज किया जाता है और शाम को अस्पताल का ताला तोड़कर या फिर दूसरे गेट से अस्पताल का संचालन फिर शुरू कर दिया जाता है इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भूमिका सवालों के घेरे में जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साठगांठ से यह खेल बेखौफ तरीके से चल रहा है और देखते-देखते अब तक दर्जनों सीज अस्पताल का ताला तोड़कर संचालको द्वारा अस्पताल संचालन किया जा रहा है इसी तरह के एक प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक की दबंगई सामने आई है अस्पताल सीलिंग के बाद भी संचालित थी जानकारी मिलने के बाद हॉस्पिटल चेक करने चायल एसडीएम पहुँचे तो संचालकों ने उनसे भी बदसलूकी कर दी फिर क्या था अफसरों का मामला था मामला तूल पकड़ लिया और बदसलूकी करने वाले अस्पताल संचालकों के विरुद्ध आनन फानन में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया।
जानकारी के मुताबिक अरमान हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर तिल्हापुर में महिला की पथरी के ऑपरेशन के बाद कथित चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत हुई थी महिला की मौत के मामले में डीएम के आदेश पर हॉस्पिटल सीज हुआ था लेकिन सीज अस्पताल फिर ताला तोड़कर संचालित कर दिया गया और मनबढ़ अस्पताल संचालकों ने अफसरो से भी बदसलूकी कर डाली जिले में दर्जनों अस्पताल को सीज किए जाने के बाद ताला तोड़ दिए गए हैं लेकिन उसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी इस मामले में गंभीर नहीं है उन्हें अपने विभाग की भी मर्यादा का ख्याल नहीं है
[23/06, 8:33 pm] Anil: *आयुष्मान कार्ड की योजनाओं का मरीज को लाभ नहीं मिल रहा*
*एनआरएचएम घोटाले से कम नहीं हुआ आयुष्मान कार्ड योजना का घोटाला*
*कौशांबी* केंद्र और प्रदेश सरकार ने गरीबों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया है लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी आयुष्मान कार्ड की सफलता को लेकर गंभीर नहीं दिखाई पड़ रहे हैं एयर कंडीशन रूम में कुछ खास लोगों के साथ बैठकर योजना की सफलता का झूठा ढिंढोरा पीटा जा रहा है जमीनी हकीकत में योजना का लाभ गरीब कमजोर मजलूम को मिलता नहीं दिखाई पड़ रहा है आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी जिस संस्था को सौंपी गई है उस संस्था में काम करने वाले लोग कंप्यूटर की योग्यता से पूर्ण परिपक्व नहीं है जिससे उनसे गलतियां होती हैं उनकी गलतियों का खामियाजा मरीज और उनके परिवार के लोगों को भुगतना पड़ रहा है संस्था की लापरवाही से योजना के पात्र लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है आयुष्मान कार्ड बनाने में कर्मियों से बार-बार गलतियां हो रही है कई कई महीने और कई कई वर्ष दौड़ने के बाद भी गलत नाम मे संशोधन नहीं किया जा रहा है पूरे जिले में तमाम परिवार के लोग परेशान हैं आयुष्मान कार्ड से इलाज के दौरान कुछ अस्पतालों को चिन्हित किया गया है जहां मरीजों के साथ मनमानी होती है उनके आयुष्मान कार्ड से रकम तो निकाल लिया जाता है लेकिन इलाज के नाम पर मनमानी किया जाता है मरीज मर्ज से पीड़ित रहते हैं और सरकार के खजाने से रकम भी निकल जाती है बड़ी सेटिंग के चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी इन सब मामलों में गंभीर नहीं दिखाई पड़ रहे हैं आयुष्मान कार्ड योजना में मरीजों को लाभ न मिलने के इस मामले को केंद्र की मोदी सरकार को गंभीरता से लेते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को दंडित किए जाने की जरूरत है एनआरएचएम घोटाले से कम आयुष्मान कार्ड योजना का घोटाला नहीं हुआ है इस मामले में जांच हुई तो तमाम बड़े चेहरे बेनकाब होंगे
इसी तरह का एक मंझनपुर का मामला सामने आया है जहां महिला गायत्री देवी उर्फ गुड़िया देवी मर्ज से पीड़ित है उन्हें इलाज की सख्त जरूरत है उनका आयुष्मान कार्ड तो बनाया गया है लेकिन आयुष्मान कार्ड में गुड़िया देवी के बजाय कर्मचारियों ने भूल से गायत्री देवी लिख दिया है जबकि उनके आधार कार्ड में गुड़िया देवी लिखा हुआ है आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड में नाम का मिलान ना होने से उन्हें आयुष्मान कार्ड के इलाज का लाभ नहीं मिल रहा है वह मर्ज से पीड़ित है कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा मरीज और उनके परिवार के लोग भुगत रहे हैं बार-बार उनके परिवार के लोग मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मिलकर आयुष्मान कार्ड में नाम संशोधन की मांग कर रहे हैं इलाज करने के लिए अनुरोध कर रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गुड़िया देवी उर्फ गायत्री देवी को इलाज नहीं दे सके हैं उनका मर्ज दिनों दिन बढ़ता जा रहा है पूरा परिवार परेशान हो चुका है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुंभकरण की नींद सो रहे हैं योजना की सफलता का झूठा ढिंढोरा पीट रहे हैं नगर और गांव क्षेत्र में रहने वाले गरीब कमजोर मजलूम की पीड़ा से एयर कंडीशन रूम में रहने वाले अधिकारी परिचित नहीं है या फिर वह जान बूझकर योजना की कमियों को दूर नहीं करना चाहते हैं यह बड़ी जांच का विषय है
[23/06, 8:39 pm] +91 88401 88542: *उधारी सामान न मिलने पर दुकानदार को दबंग ने दी जान से मारने की धमकी*
*कौशाम्बी।* पिपरी थाना के औधन गांव मे एक दुकानदार से उधारी सामान न मिलने पर दबंगो ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया है उधारी लेने के बहाने दबंग का लूट का यह खेल लंबे समय से चल रहा है जिससे व्यापारी समुदाय के लोग परेशान है और दबंग पर कार्यवाही नहीं होती है बताया जाता है कि आज की घटना में दबंग का भाई होमगार्ड है जिससे उस पर कार्रवाई होती नहीं दिख रही है
घटनाक्रम के मुताबिक पिपरी थाना के औधन गांव मे रामबाबू केशरवानी अपने घर पर एक छोटी से किराना की दुकान खोल रखा है आज दिनांक 23 जून को शाम लगभग 5:30 बजे रामबाबू केशरवानी घर पर नही थे दुकान पर छोटा लड़का सौरभ मौजूद था गांव का ही हीरालाल सरोज पुत्र रामफल दुकान पर आया और उधारी सामान मांगने लगा सौरभ ने उधार नही दिया कहा कि मम्मी पापा घर पर नही हैं आयेंगे तो लेना इतने मे आरोपी हीरालाल आग बबूला हो गया और मम्मी पापा को भद्दी-भद्दी गाली गलौज करने लगा सौरभ ने मना किया तो आरोपी हीरालाल ने सौरभ को गाली गलौज करते हुये लपट गया और मारने का प्रयास किया किसी तरह हो हल्ला सुन मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गये और छुड़ाने का प्रयास किया तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये चला गया
रामबाबू केशरवानी के घर आने पर सौरभ ने आप बीती बताया तो उसी समय डायल 112 फोन किया मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस के सामने भी आरोपी ब्यापारी को मारने को आगे बढ़ा पुलिस ने अस्वाशन दिय कि आप तहरीर थाना चौकी मे दे दें इससे पहले भी समान उधार लेने के बहाने लूटपाट का प्रयास आरोपियों द्वारा किया जा चुका है आरोपी का भाई होमगार्ड पद पर है जो दुकानदार के बड़े लड़के को वर्दी का व डंडे का रुतबा दिखा चुका है और आज रविवार को भी मौके पर आकर होमगार्ड ने खरी खोटी सुनाते हुये देख लेने की धमकी दिया क्यों कि यह लोग बीस से पच्चीस के तादात मे हमला करने पहुंच जाते हैं उधारी के बहाने दुकानदारों से लूट करने वाले इन दबंगों पर आखिर कब करवाई होगी जिससे व्यापारी समुदाय आराम से व्यापार कर सके।
[23/06, 8:57 pm] +91 88401 88542: *प्रताड़ित विवाहिता ने आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा*
*कौशांबी।* पिपरी थाना क्षेत्र के सेवथा गांव निवासिनी माला देवी पत्नी सुनील यादव शुक्रवार के दिन सुबह लगभग 7:00 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई जिस कारण से विवाहिता घर का काम करने में असमर्थ रही लेकिन विवाहिता की सास गंदी-गंदी गालियां देने लगी और इतने में विवाहिता का पति सुनील यादव आकर विवाहिता को मारने लगा जिससे विवाहिता के कई जगहों पर अंदरूनी चोटे आई हैं विवाहिता का पति दहेज के लिए अक्सर विवाहिता के साथ मारपीट किया करता रहा मां और बेटे एक राय होकर कहा की अपने मां-बाप से दहेज और लेकर यहां रहो बार-बार जान से मारने की धमकियां देते हैं विवाहिता के पास डेढ़ साल का एक बच्चा है और 4 महीने का लगभग एक गर्भ में बच्चा पल रहा है मां और बेटे विवाहिता को घर से भगा रहे हैं विवाहिता ने पिपरी थाना में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
[23/06, 8:59 pm] +91 88401 88542: *दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, दो गंभीर घायल*
*कौशाम्बी।* कड़ा थाना क्षेत्र के अजीजपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने थाना पुलिस को जानकारी दी सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना पुलिस और एंबुलेंस पहुंची है घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है मामले की सूचना परिवार के लोगों को दे दी गई है
जानकारी के मुताबिक घसीटेलाल उम्र 45 वर्ष पुत्र मैकूलाल निवासी लोहन्दा वा बीरन उम्र 40 वर्ष पुत्र मदन गोपाल निवासी फतेहपुर की बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई है हादसे में घायल अवस्था में दोनों कों 108 एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी कड़ा ले जाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों घसीटे लाल वा बीरन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घसीटे लाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया है

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया