कौशांबी22दिसम्बर24*अराजक तत्व एकत्रित होकर बहन बेटियों के ऊपर कसते हैं फबतिया*
*एकत्रित होने वाले आराजाक तत्व आपराधिक किस्म के लोग बताए जा रहे हैं।*
*कौशाम्बी।**पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आए दिन नगर एवं शहरी क्षेत्र की सड़कों पर नारी सुरक्षा सम्मान की खातिर महिला पुलिस द्वारा अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा बिल्कुल भी नहीं हो रहा है जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में शाम होते ही गली एवं चौराहों पर आराजाक तत्वों की फौज खड़ी हो जाती है। आने-जाने वाली बहन बेटियों के ऊपर अराजक तत्व फबतिया कसते हुए दिखाई देते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज कर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जाती है जिससे मामला थाना चौकी तक पहुँचने से पहले ही दम तोड़ देता है। इसी तरह का एक मामला पिपरी थाना क्षेत्र के लोधउर चौकी अंतर्गत औधन गांव का है। औधन गांव में पत्रकार रामबाबू केशरवानी के घर के सामने सुबह और शाम एक दर्जन से अधिक अराजक तत्व एकत्रित होते हैं गली से गुजरने वाली बहन बेटियों के ऊपर छीटाकसी करते हैं जिससे उनको शर्मसार होना पड़ता है। अराजक तत्व थाना चौकी जेब में रखकर घूमने की बात भी करते हैं। एकत्रित होने वाले आराजाक तत्व आपराधिक किस्म के लोग बताए जा रहे हैं। अराजक तत्व एकत्रित होने के बाद अपराध करने पर चर्चा करते हैं। शनिवार को फिर रामबाबू पत्रकार के घर में चढ़कर अराजक तत्वों ने गाली – गलौज किया और कहा खबर बहुत चलाते हो खबर चलाया तो गोली मार देंगे। मामले की सूचना रामबाबू पत्रकार ने पुलिस चौकी इंचार्ज को दी है। इस मामले में थाना चौकी पुलिस को संज्ञान लेना होगा और अराजक तत्वों के ऊपर कठोर कार्यवाही करनी होगी।

More Stories
जालौन29अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उरई से बड़ी खबरें इस वक्त:
पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल26 बैंकों पर पुलिस का पहरा: SP के आदेश पर जिलेभर में चेकिंग*
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!