कौशांबी ३ फ़रवरी २६*मूरतगंज बाजार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हुआ जोरदार स्वागत*
*हर्रायपुर कौशांबी* मूरतगंज क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े गर्मजोशी से जोरदार तरीके से स्वागत किया। यह स्वागत मूरतगंज जीटी रोड पर उस समय किया गया, जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी से प्रयागराज जा रहे थे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पिछले दो दिनों से कौशांबी और प्रयागराज के भ्रमण कार्यक्रम पर थे। इस दौरान उन्होंने कौशांबी में आधा दर्जन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें अंत्येष्टि स्थल, यात्री शेड और अन्य विकास परियोजनाएं शामिल हैं।स्वागत कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगरपालिका भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश पटेल, हर्ष केसरवानी, कमलेश कुमार साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष काजू राममिलन चौधरी मनीष सिंह जादौन, रोहित केसरवानी प्रमोद कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत