कौशांबी 25 मार्च*जनपद के विकास एवं जनहित के लिए मेरा प्रयास और संघर्ष जारी रहेगा….अजय सोनी*
*चीनी मिल, गन्ना क्रय केंद्र, महिला महाविद्यालय और ग्रामीण अंचलों में परिवहन की सुविधा जैसी मांगो को लेकर प्रभारी मंत्री को सकिपा नेता ने सौंपा ज्ञापन*
*कौशाम्बी* समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने शनिवार 25 मार्च को जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होने आए जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश कारागार मंत्री सुरेश राही जी को जनपद के विकास एवं जनहित को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में जिले के गन्ना किसानों की सुविधा के लिए चीनी मिल एवं गन्ना क्रय केंद्र की स्थापना, सिराथू क्षेत्र में महिला महाविद्यालय की स्थापना करने, ग्रामीण अंचलों तक परिवहन की सुविधा किए जाने जैसी कई मांगे शामिल थीं। ज्ञापन स्वीकार करते हुए प्रभारी मंत्री ने समुचित कार्यवाही करने की बात कही है।
शनिवार को उदयन सभागार कलेक्ट्रेट मंझनपुर में जिला योजना समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश कारागार मंत्री सुरेश राही ने की। बैठक के दौरान अजय सोनी ने पशुपालक किसानो के दूध का उचित मूल्य दिलाने, डार्क एरिया से कौशांबी की मुक्ति दिलाने, पशुपालन और सिंचाई आदि से संबंधित कई मांगे उठाई। बैठक के बाद अजय सोनी ने प्रभारी मंत्री को एक 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से कौशांबी के कई क्षेत्र ले लिए तमाम जनहित की मांगे की गई जिनमे कौशांबी जनपद में गन्ना किसानों के हित में चीनी मिल और गन्ना क्रय केंद्र की स्थापना करने, सिराथू क्षेत्र में महिला महाविद्यालय की स्थापना करने, ग्रामीण अंचलों जैसे सिराथू ब्लॉक के खुझा से मंझनपुर होकर प्रयागराज तक सरकारी बस का संचालन करने, कमासिन माता मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने, मोंगरी के ताल ब्लॉक सिराथू में सिंचाई की सुविधा विकसित करने जैसी मांगे शामिल थी। ज्ञापन स्वीकार करते हुए प्रभारी मंत्री ने समुचित कार्यवाही करने की बात कही है। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि जनपद के विकास एवं जनहित के लिए मेरा प्रयास और संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर सुरजीत वर्मा, विनय सिंह, वेद शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*वीरू की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, नौबस्ता-सागर हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*जिलाधिकारी तक मामला पहुंचने के बाद भी क्यों नहीं हो रही कार्रवाही श्मशान घाट पर गुंडा / पंडा टैक्स वसूली करने वालो के खिलाफ
लखनऊ 22 अक्टूबर 26*डीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर 54 दिन तक रहेगी रोक