कौशांबी 16 मार्च* कौशांबी से यूपी आजतक न्यूज़ पर खास खबरें
*करंट की चपेट में आने से महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम*__
_*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली के नगर पंचायत अझुवा वार्ड नं 6 कृष्णा नगर में एक महिला की विद्युत करंट से मौत हो गयी_
_घटनाक्रम के मुताबिक वार्ड नं 6 कृष्ण नगर निवासी अमित कुमार सिराथू तहसील में संविदा कर्मचारी हैं रोज की तरह अमित कुमार समय से ड्यूटी चले गए घर पर उनकी पत्नी शीलू उम्र 23 वर्ष मासूम पुत्री अनिता को लेकर कमरे को बंद कर सोने चली गयीं आज गुरुवार दोपहर महिला कमरे में पंखा लगा रही थीं प्लक में विद्युत करेंट था जिसकी चपेट में आ गयी फर्राटा पंखा गिर गया जिसकी आवाज से बाहर बैठी महिलाओं ने शोर मचाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नही आई मुहल्ले के लोगों ने किसी तरह अंदर पहुंचे महिला करेंट से झुलसी पड़ी थी पति अमित कुमार को सूचित करते हुए आनन फानन सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी वहीं परिजनों ने बताया अमित कुमार की शादी 4 वर्ष पहले सिराथू कस्बे के जानकीपुर में हुई थी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज विधिक कार्रवाई में जुट गई है_
_*संतलाल मौर्य पत्रकार अखंड भारत संदेश अझुवा जनपद कौशाम्बी 8115650600*_
[16/03, 7:24 pm] +91 81156 50600: _*संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने खुद का रेता गला,परिजनों ने गम्भीर हालत में कानपुर कराया भर्ती*_
_*घायल अवस्था मे मुझे अम्मा के पास जाना है कहती रही*_
_*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अझुवा की एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपना गला रेत दिया सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गम्भीर स्थिति में कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया है_
_जानकारी के अनुसार कृपेश पंडा नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नं 9 इंदिरा नगर में परिवार सहित रहते हैं आज गुरुवार सुबह कृपेश पंडा शौच के लिए घर से बाहर चले गए पत्नी और इकलौती पुत्री कृति उम्र लगभग 18 वर्ष जो लिटिल ब्लॉसम्स कान्वेंट स्कूल की 11 वी की छात्रा है अपने घर पर सो रही थी सुबह लगभग 7 बजे सुबह भ्रमण को गए लोगो ने देखा कि मंडी समिति गेट के पास एक छात्रा कृति के गले से बड़ी तीव्र गति से रक्त बह रहा है लोगों ने पिता कृपेश को सूचना देते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया किंतु स्थिति गम्भीर देख डॉक्टर ने जवाब दे दिया परिजनों के अनुसार फतेहपुर सदर अस्पताल में गम्भीर घायल छात्रा को दिखाया किंतु सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने कानपुर हैलेट अस्पताल के लिए रिफर कर दिया परिजन छात्रा का उपचार करवा रहे हैं_
_नगर वासियों के अनुसार छात्रा अपना गला काटती तो घर मे भी काट सकती थी उसे राष्ट्रीय राजमार्ग मंडी गेट के सामने खुद का गला रेतने की क्या आवश्यकता पड़ी ।परिजन के अनुसार बीते दिनों किसी बात पर उसके पिता जी ने डांट दिया था वहीं इलाज के लिए ले जाते समय छात्रा सिर्फ यही कह रही थी मुझे अम्मा के पास जाना है खैर कुछ भी हो छात्रा ने क्यों ऐसा किया ये पूर्ण होशो हवाश में आने पर ही पता चलेगा।कृपेश पंडा की माँ राम रती पत्नी प्रेम चन्द्र पंडा का कुछ माह पहले देहांत हो गया था छात्रा कृति उसे अम्मा कहती थी।अवसाद के कारण छात्रा ने अपना गला ब्लेड से रेत लिया है।_
_*सन्तलाल मौर्य पत्रकार अखंड भारत संदेश अझुवा जनपद कौशाम्बी 8115650600*_
[16/03, 7:24 pm] +91 81156 50600: _*आर्य समाज की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब,राष्ट्र धर्म के प्रति लोगों को किया जागरूक*_
_*अझुवा कौशाम्बी* नगर पंचायत अझुवा में गुरुवार आर्य समाज ने एक विशाल शोभायात्रा निकाली जो नगर पंचायत अझुवा के कार्यक्रम स्थल सब्जी मंडी से प्रारंभ होकर भोला चौराहा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरी है राष्ट्रीय राजमार्ग में ॐ पताका फहराते हुए मंडी समिति गेट के पास बबलू अग्रहरी के यहाँ जलपान करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही रतन केसरवानी ने भी शोभायात्रा में लोगों को जलपान कराया है शोभायात्रा का काफिला धीरे धीरे सनई मंडी होते हुए मंडी ,आर्य समाज के संरक्षक पंचम लाल आर्य के यहां जलपान कर वापस सब्जी मंडी प्रांगड़ में सम्पन्न हुआ है।_
_आर्य समाज के 97 वें वार्षिकोत्सव के दौरान नगर क्षेत्र में निकाली गयी शोभायात्रा के दौरान वैदिक ऋचाओं व भजनों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।कुरीतियों को मिटाने व सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संदेश विद्वानों ने दिया है।3 दिनों तक चलने वाले वार्षिकोत्सव में देश के विभिन्न प्रान्तों के आये विद्वान सत्संग व भजन करेंगे प्रधान कपूर चन्द्र केसरवानी ने बताया बहन प्रियंका आर्य भरत पुर राजस्थान ,आचार्य विष्णु मित्र बिजनौर ,सत्यमुनि मिर्जापुर,पंडित मोहित आर्य बिजनौर प्रमुख वक्ता होंगे 18 मार्च तक प्रतिदिन 3 सत्रो में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है इस विशाल शोभायात्रा में कपूर चन्द्र आर्य,रमेश चंद्र आर्य,रमेश चंद्र आर्य प्रधानचार्य,ओमप्रकाश कुशवाहा,अशोक आर्य, गुड्डू आर्य,संतोष आर्य लबेद आर्य ,सन्तलाल विश्व कर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य एवम हजारों आर्यसमाज के अनुयायी महिला पुरुष शोभायात्रा में मौजूद रहे_
_*सन्तलाल मौर्य पत्रकार अखंड भारत संदेश अझुवा जनपद कौशाम्बी 8115650600*_
[16/03, 7:32 pm] +91 99191 96696: ब्रेकिंग …
बिजली कर्मियों की हड़ताल पर सरकार ने लिया बड़ा निर्णय.
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किया ऐलान.
बिजली व्यवस्था बाधित करने वाले हड़ताली कर्मियों पर लगेगा एस्मा.
एस्मा के तहत 1 साल की सजा काहे प्रावधान.
बिजली व्यवस्था बाधित करने वाले विद्युत कर्मियों पर सरकार का कड़ा एक्शन.
सभी जनपदों के डीएम और एसपी को भेजा गया अलर्ट.
हड़ताल पर गए संविदा कर्मी होंगे बर्खास्त…
[16/03, 7:32 pm] +91 99191 96696: बांदा: अतीक के करीबी शूटर वहीद से हुई मुठभेड़
50 हजार के इनामी शूटर वहीद से हुई मुठभेड़
घायल वहीद को अस्पताल में कराया गया भर्ती
मटौंध के जंगलों में शूटर वहीद से पुलिस की मुठभेड़,
[16/03, 7:49 pm] +91 96486 24949: घर से गायब बालिका को खोजने की अपील
कौशाम्बी मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बालिका 2 दिन से घर से लापता है मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी है पुलिस ने बालिका को खोजने का प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद बालिका का सुराग नहीं लगा है पुलिस ने जनता से अपील की है कि मोहिनी उर्फ रीना पुत्री जयकरण उम्र 17 वर्ष निवासी सैदानपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशांबी दिनाक 14.3.22 से घर से लापता है।दिखने पर तत्काल सूचना दीजिए।सूचना देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। बालिका के बारे में जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी मंझनपुर 9452403763
चौकी प्रभारी दीवार कोतारी उ0नि0 दीपक मिश्रा 8869921843 के नंबर पर सूचित करने की पुलिस ने अपील की है
शैलेंद्र मौर्य पत्रकार अखंड भारत संदेश महेवा घाट कौशांबी
मोबाइल .=9648 624949
[16/03, 8:08 pm] +91 99191 96696: *दबंगों ने विधवा महिला के घर का बारजा ढ़हाया*
*विरोध करने पर महिला, बहू व बेटा को मारे पीटे*
*कौशाम्बी।* चरवा कोतवाली क्षेत्र के ओदारपुर गांव की विधवा महिला रामा देवी पत्नी स्व० कृष्णा प्रसाद तीन दिन पूर्व अपने घर का निर्माण कार्य करा कर दरवाजे के सामने छत पर बारजा निलवा दिया था! पड़ोस के ही दर्जनों लोगों ने एक राय होकर आज गुरुवार की सुबह करीब 8:00 बजे विधवा महिला रामा देवी के घर जाकर छत का बारजा ढहाने लगे विधवा के मना करने पर विपक्षी गण एकजुट होकर गाली गलौज देते हुए लात घूंसा डण्डा से मारने पीटने लगे चीख पुकार सुनकर विधवा महिला का लड़का व बहू मौके पर पहुंच कर बीच बचाव करने लगे तो विपक्षी गणों ने बेटा और बहू को भी मारे पीटे पीड़ित महिला, बेटा – व- बहू को काफी चोंटे आयी है ! महिला ने दर्जन भर लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाना चरवा में नाम जद्द तहरीर दिया! तहरीर पाते ही चरवा पुलिस जांच में जुट गयी!
*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9919196696*
[16/03, 8:08 pm] +91 99191 96696: *प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को युवकों ने मारपीट कर कुएं में फेंका*
*जानकारी मिलने के बाद कुएं से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती,पुलिस जांच में जुटी,*
*कौशाम्बी।* सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव का एक युवक अपने प्रेमिका से मिलने गया है युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर कुएं में फेंक दिया है दूसरे दिन जानकारी मिलने पर युवक को कुएं से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है गुरुवार की सुबह ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे तो रोने चीखने की आवाज सुनाई पड़ी ग्रामीणों ने सूखे कुएं में देखा जिसमें युवक को पड़ा हुआ था कुएं में युवक को देखकर हड़कंप मच गया,ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से युवक को कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहा उसका इलाज किया जा रहा है।
घटनाक्रम के मुताबिक सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव का बीर सिंह 15 मार्च को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सकाढा गांव बाइक लेकर अपनी प्रेमिका से मिलने गया था युवक जब प्रेमिका से मिलाकर वापस जाने लगा तो अचानक वह एक सूखे कुएं में गिर गया,युवक के घर पर उसकी प्रेमिका ने फोन किया तो पता चला वह घर नही पहुंचा,जिसके बाद किसी घटना के बारे में आशंकित होकर उसके भाई और अन्य लोग आए उसको खोजने लगे लेकिन वह नही मिला लेकिन उसकी बाइक कोखराज थाना क्षेत्र में मिल गई, जिसके बाद परिजनों ने कोखराज थाना में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई।मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।
घायल युवक के भाई ने बताया कि उनके पास सूचना आई तो वह अपने भाई को खोजने के लिए आए थे,देर रात तक वह खोजबीन करते रहे लेकिन वह नही मिला,जिसके बाद सुबह लोगो ने उसे कुएं में देखा तो पुलिस को सूचना दी, सुबह हम लोग फिर उसको खोजने आए तो कुएं के पास खून पड़ा हुआ था,और उसको घसीटने का निशान भी मिला है।पुलिस ने उसे कुएं से बाहर निकाला है और इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।आशंका है कि कुछ युवकों ने उनके भाई को मारपीट कर कुएं में फेंक दिया है।पुलिस जांच कर कर रही है।वही इस मामले में एएसपी समर बहादुर ने बताया कि एक युवक की कल कोखराज में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी जिसे सकुशल बरामद कर लिए गया है,जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9838824938*
[16/03, 8:18 pm] +91 99191 96696: *दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा*
*कौशाम्बी।* थाना कोखराज अंतर्गत 15.04.2016 को नाबालिग से दुष्कर्म के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसके अभियुक्त रामप्रसाद पुत्र बरमदीन निवासी भदवां थाना कोखराज को न्यायालय एडीजे- 07/स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट द्वारा शासन की प्राथमिकता के आधार पर गम्भीर एवं जघन्य अपराधों में परवी कर अभियुक्त को सजा दिलाने के क्रम में प्रभावी पैरवी कराते हुए मानिटरिंग सेल के माध्यम से 20 वर्ष कठोर कारावास तथा 31,000 रुपये के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया अर्थदण्ड न अदा करने पर 07 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गयी।
*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9919196696*
[16/03, 8:18 pm] +91 99191 96696: *गैर इरादतन हत्या के अभियुक्तों को 10-10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा*
*कौशाम्बी।* थाना कोखराज अंतर्गत 02.04.2005 को वादी रामचरन पुत्र स्व0 गुलजार पासी निवासी कशिया पश्चिम थाना कोखराज द्वारा सूचना दी गयी कि अभियुक्तों द्वारा वादी के पिता को कुल्हाड़ी से सिर पर चोट पहुंचाकर घायल कर दिया गया है, जिनकी इलाज हेतु ले जाते समय मृत्यु हो गयी है। इस सम्बन्ध में थाना कोखराज पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों सुरेश सिंह पटेल पुत्र मोती सिंह पटेल व रोशन सिंह पटेल पुत्र सुन्दर सिंह पटेल निवासीगण कशिया पश्चिम थाना कोखराज को न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट द्वारा शासन की प्राथमिकता के आधार पर गम्भीर एवं जघन्य अपराधों में पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाने के क्रम में प्रभावी पैरवी कराते हुए मानिटरिंग सेल के माध्यम से 10- 10 वर्ष सश्रम कारावास तथा 20-20 हजार रुपये के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया अर्थ दण्ड न अदा करने पर 06-06 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनायी गयी।
*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9919196696*
[16/03, 8:31 pm] Anil: *शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना महेवाघाट पुलिस बल द्वारा अभियुक्त बुद्धीमान निषाद पुत्र स्व0 राम सिंह निवासी घोधपुर थाना महेवाघाट को गिरफ्तार कर कब्जे से 12 लीटर अवैध शराब बरामद होने पर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया है
*अनिल कुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश हर्रायपुर कौशाम्बी 9795631116*
[16/03, 8:31 pm] Anil: *चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*
*कौशाम्बी* जनपद में चलाये जा रहे यातायात से सम्बन्धित अभियान के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न थानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया जिसमे यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले 133 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा एक वाहन से 1000 रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया।
*अनिल कुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश हर्रायपुर कौशाम्बी 9795631116*
[16/03, 8:31 pm] Anil: *निरोधात्मक कार्यवाही मे 08 अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* जनपद में अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना मंझनपुर से दो थाना महेवाघाट से दो थाना पिपरी से तीन थाना कोखराज से एक कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया है
*अनिल कुमार पत्रकार अखंड भारत संदेश हर्रायपुर कौशाम्बी 9795631116*
[16/03, 8:43 pm] +91 96486 24949: घर से गायब बालिका को खोजने की अपील
कौशाम्बी मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बालिका 2 दिन से घर से लापता है मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी है पुलिस ने बालिका को खोजने का प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद बालिका का सुराग नहीं लगा है पुलिस ने जनता से अपील की है कि मोहिनी उर्फ रीना पुत्री जयकरण उम्र 17 वर्ष निवासी सैदानपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशांबी दिनाक 14.3 से घर से लापता है।दिखने पर तत्काल सूचना दीजिए।सूचना देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। बालिका के बारे में जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी मंझनपुर 9452403763
चौकी प्रभारी दीवार कोतारी उ0नि0 दीपक मिश्रा 8869921843 के नंबर पर सूचित करने की पुलिस ने अपील की है
न
[16/03, 9:12 pm] +91 94504 05335: *डायट में अभिनव पर्व हुआ आयोजन*
*कौशाम्बी* जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर में माध्यमिक एवम परिषदीय शिक्षको हेतु अभिनव पर्व शिक्षण पद्धति में परिमार्जन हेतु टी एल एम मेला एवम नवाचार महोत्सव का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवम प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के क्रम में किया गया।महोत्सव का शुभारंभ डाक्टर राजेश कुमार आर्य उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट एवम मुख्य वक्ता डाक्टर अनिल शुक्ला सहायक प्राचार्य द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में वर्तमान समय में टी एल एम का कक्षा में प्रयोग हेतु शिक्षकों एवम प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया नवीन शिक्षा पद्धति में किए गए नवाचारों को भी अपने प्रेरणादाई संस्मरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को अभिभूत किया गया मुख्य वक्ता डाक्टर अनिल कुमार शुक्ला सहायक आचार्य (राजकीय महामाया विद्यालय) ने नवाचार के शाब्दिक अर्थ और शिक्षण विधियों में कैसे प्रयोग किया जाए तथा प्राथमिक शिक्षा में उच्च शिक्षा में अद्यतन किए जा रहे प्रयोगों से अवगत कराया
डॉक्टर ए के श्रीवास्तव ने विद्यालयि शिक्षा के नूतन नवाचारों को प्राचीन शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया प्राचार्य द्वारा दीपनारायण मिश्र सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय रामपुर धमावां को ict एवम पाठ योजना निर्माण हेतु पुरस्कृत किया गया विभिन्न ब्लॉक के प्राथमिक एवम माध्यमिक शिक्षकों द्वारा नवाचारों एवम टी एल एम का प्रदर्शन किया गया।*कार्यक्रम का सुरेश चंद्र ने किया *कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता रिफत मालिक भारती त्रिपाठी,एवम विपुल शिवसागर के साथ डॉक्टर वंदना सिंह डॉक्टर संदीप तिवारी एवम डी एल एड प्रशिक्षु उपस्थित रहें।
[16/03, 9:12 pm] +91 94504 05335: *वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* थाना मंझनपुर पुलिस बल द्वारा वारंटी अभियुक्त राम मगन पुत्र गंगा प्रसाद निवासी लोचना थाना मंझनपुर को गिरफ्तार कट विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।
[16/03, 11:29 pm] +91 96210 13918: *जनपद कौशांबी में हड़ताल के मददेनजर सुरक्षा दृष्टि से जिन लोगों की डयूटी राला फीडर में लगायी गयी वह अनुपस्थिति रहे*
*फीडर में मौजूद पहले के कर्मचारी फीडर हैंड ओवर के लिए रहे परेशान आखिर इतने लापरवाह कैसे हुए डयूटी लगाने में एस डी ओ*
*कोखराज* राला फीडर में पारी हैंड ओवर करने के लिए लाइनमैन चिंतित डयूटी में मौजूद लाइन मैन धीरेन्द्र व झब्बू से बात करने पर उन्होंने कहा कि जिन्हें राला विधुत फीडर की मशीने हैंड ओवर करना है समयावधि पूरा होने के बाद भी ज्ञानेंद्र सिंह व अमित कुमार अवर अभियंता लघु सिंचाई कर्मचारी जिनका डयूटी समय है लेकिन वह अपने समयानुसार फीडर नहीं पहुंचे आखिरवह कैसे इतने लापरवाह हो सकते हैं आखिर इनकी कैसी गैरजिम्मेदारी है इनके समय पर कौन लगायेगा लगाम |
More Stories
अयोध्या28जून25*किसान ने ट्रैक्टर डीलर पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप, केस दर्ज
अयोध्या28जून25*मूलभूत सुविधाओं से वंचित है बांसगांव के लोग
अयोध्या28जून25*कृषि व्यापारियों पर किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ कृषि व्यापारियों का फूटा गुस्सा