कौशांबी 14 अप्रैल*आगजनी से खेत में खडी गेहूँ की फसल जलकर खाक*
*कोखराज कौशाबी*-सिराथू तहसील के ईचौली गाँव में गेहू की खेत में खडी फसल में अचानक आग लग गयी जिससे दो बीघा से अधिक की गेहूँ की फसल जलकर राख हो गयी सूचना पर फायर बिग्रेड की गाडी पहुंच कर आग को बुझाया ।
जानकारी के मुताबिक स्वर्गीय श्याम कुमार त्रिपाठी के पुत्री गीता देवी के गेहूं के खेत में आग लग गयी जिस समय आग लगी गीता देवी घर पर नहीं थी वह इलाहाबाद में रहती है सूचना पर वह ईचौली गाँव पहुँची और अपने खेतों की जली फसल को देख कर बहुत ही दुखी हुई फायर बिग्रेड को आनन फानन में सूचना दी गयी मौके पर फायर बिग्रेड की गाडी पहुंच कर आग को बुझाया वहीं गीता देवी के मुताबिक उनकी पच्चीस हजार रुपये से अधिक की गेहूँ की फसल जल कर राख हो गयी तथा प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गीता देवी पुत्री स्वर्गीय श्याम कुमार त्रिपाठी ने आगजनी से जली गेहूं की फसल की मुआवजे की माँग की है ।

More Stories
उत्तर प्रदेश5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
सहारनपुर5अगस्त26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कांवड़ कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण….
नई दिल्ली5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*