केएल राहुल ने कहा है कि विराट कोहली ने मुझे सिंगल लेने के लिए कहा था।
विराट ने राहुल से कहा था कि अगर तुम सिंगल नहीं भागोगे, तो लोग कहेंगे कि हम अपने पर्सनल माइलस्टोन के लिए खेल रहे हैं। इस पर केएल राहुल ने जवाब दिया था कि हम आसानी से यह मैच जीत रहे हैं। इसलिए आप अपने शतक के लिए जाइए। आपका शतक बन जाएगा, हम मैच भी जीत जाएंगे। केएल राहुल ने यह बयान मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में दिया।
विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 97 गेंद पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 103* रनों की पारी खेली। जिस वक्त विराट कोहली 74 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे, भारत को जीत के लिए और विराट को शतक के लिए 26 रन बनाने थे। यहां से केएल राहुल ने एक भी गेंद नहीं खेली। उन्होंने विराट कोहली के शतक की खातिर सिंगल लेने से इनकार कर दिया। इतने रन बाकी रहते हुए कभी किसी खिलाड़ी ने दूसरे खिलाड़ी की खातिर ऐसी कुर्बानी नहीं दी थी।
भारत को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे और विराट कोहली को शतक पूरा करने के लिए 3 रन बनाने थे
More Stories
मुजफ्फरनगर, 25 सितंबर 26*भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर टाउन हॉल से निकली भव्य ध्वज यात्रा
मुजफ्फरनगर 25 सितंबर 26 आंख के ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
मुजफ्फरनगर, 25 सितंबर 26*भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर टाउन हॉल से निकली भव्य ध्वज यात्रा