*ब्रेकिंग न्यूज़*
कुशीनगर11फरवरी24*भाजपा द्वारा कुशीनगर के कद्दावर नेता आरपीएन सिंह को राज्य सभा भेजने का फैसला किया
*आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुशीनगर के कद्दावर नेता आरपीएन सिंह को राज्य सभा भेजने का फैसला किया है और उन्हें उत्तर प्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस के शीर्ष नेता रहे आरपीएन सिंह 25 जनवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।*
*भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने आरपीएन सिंह को राज्य सभा सांसद के लिए भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आरपीएन सिंह एक कुशल रणनीतिकार हैं उनके राज्य सभा सांसद बनने पर पार्टी नई ऊंचाईयों पर जाएगी और आगामी लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से कमल खिलेगा और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।*
*रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र, जयप्रकाश शाही, लल्लन मिश्र, जगदम्बा सिंह, अखिलेश मिश्र, विधायक पीएन पाठक,सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,विवेकानंद पाण्डेय, मनीष जायसवाल, डॉ असीम राय,विनय प्रकाश गोंड, मोहन वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, सन्तोष दत्त राय, राणा प्रताप राव , जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विजय शुक्ल, दिवाकर मणि त्रिपाठी,मनोज जायसवाल, रमेश सिंह, एडवोकेट सीता सिंह, विनोद भारती,जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, बलिराम यादव, अतुल श्रीवास्तव, रामगोपाल गुप्ता, बाबूनन्दन सिंह, रामसागर कुशवाहा,डा सीमा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, जिला कोषाध्यक्ष पप्पू नाथानी,आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य,सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने आरपीएन सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।*

More Stories
मऊ 3 मार्च 26*तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान*
अयोध्या 3 मार्च 26*चंद्र ग्रहण के चलते आज बंद रहेंगे श्री रामलला एवं हनुमानगढ़ी के दर्शन।*
कानपुर नगर 3 मार्च 26*शहर में नुज़ूल ज़मीन प्रकरण कब्जेधारियों के लिए बना नासूर,