कुरारा हमीरपुर22अगस्त*विद्युत आपूर्ति के दौरान अघोषित कटौती किए जाने से आम जनमानस उमस भरी गर्मी से परेशान
कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के दौरान अघोषित कटौती किए जाने से आम जनमानस उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। वही विद्युत आपूर्ति न मिलने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है। लोग परेशान हैं।
विद्युत विभाग की लापरवाही से कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दिन व रात में विद्युत आपूर्ति के दौरान कटौती किए जाने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। कस्बा निवासियों ने बताया कि रात में आठ बजे के बाद से थोड़ी थोड़ी देर में ट्रिप करती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति के दौरान कटौती की जाती है। जिससे पेयजल आपूर्ति भी बाधित रहती है। लोगो का कहना है कि विभाग द्वारा जारी रोस्टर के मुताबिक भी सप्लाई नहीं मिल पा रही है। चौबीस घंटे में बमुश्किल दस से बारह घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है । किसान मोहन सिंह, अनिरुद्ध, धर्मेंद्र , लखन सिंह आदि किसानो ने बताया की विद्युत आपूर्ति के दौरान कटौती किए जाने से धान की फसल में सिंचाई को पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में फसल भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्र वासियों ने अधिशाषी अभियंता विद्युत से मांग की है कि रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति की जाए।
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ हमीरपुर यूपीआज तक

More Stories
कौशाम्बी ४ जून २०२६ * आयुष्मान आरोग्य मंदिर के घटिया भवन को सीएमओ ने ले लिया हैंडओवर,आरोग्य मंदिर तक मरीजों के आने जाने का रास्ता न होने से अस्पताल पहुंचने में मरीजों को होती है दिक्कत
हरदोई ४ जून २०२६ * रोटी को तरस रहा बेटे को करोड़पति बनाने वाला बाप!, बेटे की हरकतें बताते हुए फफक कर रो पड़ा एक बेबस बाप
हरदोई ४जुन २०२६ * बाबा मैरिज हॉल के कर्मचारियों ने लौटाया 5 लाख का सोने का हार, ईमानदारी की मिसाल बनी चर्चा का विषय