February 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कुरारा हमीरपुर22अगस्त*विद्युत आपूर्ति के दौरान अघोषित कटौती किए जाने से आम जनमानस उमस भरी गर्मी से परेशान

कुरारा हमीरपुर22अगस्त*विद्युत आपूर्ति के दौरान अघोषित कटौती किए जाने से आम जनमानस उमस भरी गर्मी से परेशान

कुरारा हमीरपुर22अगस्त*विद्युत आपूर्ति के दौरान अघोषित कटौती किए जाने से आम जनमानस उमस भरी गर्मी से परेशान

कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के दौरान अघोषित कटौती किए जाने से आम जनमानस उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। वही विद्युत आपूर्ति न मिलने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है। लोग परेशान हैं।
विद्युत विभाग की लापरवाही से कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दिन व रात में विद्युत आपूर्ति के दौरान कटौती किए जाने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। कस्बा निवासियों ने बताया कि रात में आठ बजे के बाद से थोड़ी थोड़ी देर में ट्रिप करती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति के दौरान कटौती की जाती है। जिससे पेयजल आपूर्ति भी बाधित रहती है। लोगो का कहना है कि विभाग द्वारा जारी रोस्टर के मुताबिक भी सप्लाई नहीं मिल पा रही है। चौबीस घंटे में बमुश्किल दस से बारह घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है । किसान मोहन सिंह, अनिरुद्ध, धर्मेंद्र , लखन सिंह आदि किसानो ने बताया की विद्युत आपूर्ति के दौरान कटौती किए जाने से धान की फसल में सिंचाई को पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में फसल भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्र वासियों ने अधिशाषी अभियंता विद्युत से मांग की है कि रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति की जाए।
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ हमीरपुर यूपीआज तक

Taza Khabar