कासगंज05नवम्बर*आगामी निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का चिंतन शिविर आयोजित हुआ
आज शहर के शीतला पैलेस गेस्ट हाउस में आगामी निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का चिंतन शिविर आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि कर तौर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष(ब्रज क्षेत्र) श्री योगेश दीक्षित जी मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अदनान मियां ने की इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस निकाय चुनाव पूरी ताकत व दम खम के साथ लड़ेगी उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओ को ही पार्टी चुनाव मैदान में उतारेगी प्रत्यशियों का चयन वरिष्ट कांग्रेसियों व वर्तमान के साथ पूर्व सम्मानित पदाधिकारियों की सलाह के साथ किया जाएगा जिसके लिए जल्द एक वरिष्ठ कांग्रेस जनो की समिति का गठन किया जाएगा इस दौरान जनपद प्रभारी अखिलेश शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा, शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज पांडे, पूर्व शहर अध्यक्ष तरुण शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य प्रकाश गुप्ता, सुरेश पटियार, अमित पाठक, गौरांग चौहान व कार्यक्रम का संचालन शिवकांत मिश्रा ने किया इस दौरान अन्य बहुत से कांग्रेसी मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 मार्च 26* जनगणना से जन कल्याण: पूर्णिया में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू*
कौशाम्बी 14 मार्च 26*खड़ी फसल में दबंगों द्वारा हो रहे निर्माण में मौके पर पहुंचे न्यायिक मजिस्ट्रेट*
कानपूर नगर १४ मार्च २६ * एनएच-19 पर बस, ट्रेलर और कंटेनर की टक्कर में दो यात्रियों की मृत्यु, घायलों का हैलट अस्पताल में उपचार