Breaking News kanpur,,बलबलाती कलम का ठेकेदार
कानपूर नगर ३ जून २०२६ * शारदा नगर में शराब ठेका खुलने पर फूटा जनाक्रोश,आक्रोशित जनता के अनुसार सिस्टम अब नशे में है, सारी व्यवस्थाएं धड़ाम हो चुकी हैं
कानपूर नगर *कल्याणपुर विधानसभा के शारदा नगर क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने की खबर के बाद स्थानीय महिलाओं, छात्राओं और समाजसेवियों में भारी नाराज़गी देखने को मिली।
छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं ने विरोध जताते हुए कहा कि जिस तरह से आज समाज को शिक्षा और सुरक्षा की आवश्यकता है, तो वहीं हर क्षेत्र में शराब ठेके खोलना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आबादी और शिक्षण संस्थानों के बीच शराब की दुकानों को बढ़ावा देकर सामाजिक माहौल खराब किया जा रहा है।
विरोध कर रहे लोगों ने इसे केवल एक ठेके का मामला नहीं बल्कि “शिक्षा बनाम शराब” की लड़ाई बताया। समाजसेवियों ने आरोप लगाया कि शराब ठेकों के आवंटन में जनभावनाओं की अनदेखी और मनमानी का खेल चल रहा है, जिससे भ्रष्टाचार पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

More Stories
नई दिल्ली22जुलाई26*दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
लखनऊ22जुलाई26* वैदेही वेलफेयर फाउंडेशन के ‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 का आयोजन।
मुजफ्फरनगर22जुलाई26*पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।