कानपूर नगर २६ जनवरी २०२६ * गणतंत्र दिवस पर शराब ठेके की खुली मनमानी पर जिम्मेदार मौन
कानपूर नगर * गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने शहरभर में नशे पर सख़्त निगरानी और ज़ीरो टॉलरेंस के निर्देश जारी किए थे, लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे ठीक उलट नज़र आई।
शहर के कई इलाकों में शराब ठेकों द्वारा खुलेआम ब्लैक में शराब बिक्री जारी रही, जो न सिर्फ़ उच्च अधिकारियों के आदेशों का सीधा हनन है, बल्कि समाज में अराजकता और नशे को बढ़ावा देने का गंभीर मामला भी है। निर्देशों को ताक पर रखकर नशे को प्राथमिकता दी गई, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
खास तौर पर अरमापुर थाना क्षेत्र के विजय नगर स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की गलियों में सुबह से ही अवैध शराब बिक्री का धंधा धड़ल्ले से चलता रहा।
दुकान की आड़ में देशी शराब बेची जाती रही और हैरानी की बात यह है कि इस अवैध गतिविधि को क्षेत्रीय जिम्मेदारों का कथित संरक्षण मिलता रहा।
यह मामला अरमापुर पुलिस प्रशासन की बड़ी अनदेखी को उजागर करता है, जहां उच्च अधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों को नज़रअंदाज़ कर कानून व्यवस्था के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 फरवरी 26* मदरसा के नाम पर बड़ा खेल: हेड मौलवी की साजिश से कस्बा में तनाव
पूर्णिया बिहार 1 फरवरी 26* केंद्रीय 2026 की बजट में आम आदमी गयब, बुजुर्गों को कोई राहत नहीं*इन्तेखाब आलम*
अयोध्या१ फ़रवरी २६**अधिवक्ता की जोरदार बहस के दौरान कोर्ट ने अपहरण एवं दुराचार के आरोपीगण को किया बा इज्जत बरी*