Breaking News kanpur
कानपूर नगर २२ फ़रवरी २६ * सिर्फ और सिर्फ झूठे का बोलबाला,भ्रष्टाचार,अपराध पर सिर्फ काली कमाई का खेल है सारा
कानपूर नगर * सम्मान या शर्मनाक चुप्पी?एक तरफ़ विश्वविद्यालय प्रशासन को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया जा रहा है, और वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति विनय पाठक को दूरदर्शी बताकर सराहाया गया,दूसरी तरफ़ उसी विश्वविद्यालय से 13 साल तक फर्जी मार्कशीट का धंधा बेरोकटोक चलता रहा!
फ़िलहाल चौंकाने वाला खुलासा यह है कि इस अवधि में कम से कम 357 फर्जी मार्कशीट विश्वविद्यालय से बनवाई गईं, लेकिन जिम्मेदारों को भनक तक नहीं लगी या फिर जानबूझकर आंखें मूंद ली गईं?जिस सिस्टम को शिक्षा की शुचिता और पारदर्शिता का प्रहरी होना चाहिए था, वही सिस्टम बड़े भ्रष्टाचार का अड्डा बनता रहा।
सवाल यह है कि इतने वर्षों तक फर्जी दस्तावेज़ बनते रहे और विश्वविद्यालय प्रशासन, परीक्षा विभाग और जिम्मेदार अधिकारी मौन क्यों रहे? क्या यह लापरवाही थी, मिलीभगत थी या सिस्टम की खुली विफलता?अब जब मामला उजागर हुआ तो आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई और एसआईटी जांच बैठाई गई।
जनता और छात्रों को जवाब चाहिए कि इतने बड़े घोटाले पर विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी कौन तय करेगा? सम्मान की चादर ओढ़े जिम्मेदारों की यह चुप्पी अब कटघरे में है।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*