कानपूर नगर १५ मई २६ * चकरपुर फल मंडी में आग लगने से दुकानें जलकर हुई राख
कानपूर नगर से महेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर कमिश्नरेट थाना सचेड़ी अंतर्गत चकरपुर फल मंडी में दोपहर करीब 12:00 अज्ञात कारणों से लगी आग से कई दुकानें जल गई और अपना तफरी मच गई लोगों की जान बचाने को मांगा सहयोग
चकरपुर मंडी के सचिव बिजिन बालियां ने बताया चबूतरा नंबर 6 में आवंटित 44 दुकानों में से आधा दर्जन से अधिक दुकाने जल गई जलने वाली दुकानों का आकलन कर मुआवजा हेतु टीम का गठन कर राहत दिलाने का कार्य किया जाएगा इस चबूतरा नंबर 6 में लगने वाली दुकान फल और सब्जी में टमाटर अनार अन्य दुकानें स्थापित थी व्यापारियों के मुताबिक नुकसान का आकलन लगभग 4 करोड़ को क्षति पहुंचाई गई है जिन दुकानों में आग लगी है उनमें से व्यापारियों का सारा सामान, बही खाता, रजिस्टर, नगदी, समेत सारा सामान जलकर राख हो गया व्यापारी व मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई आग लगने की सूचना के बाद व्यापारियों का बेसब्री से इंतजार था की फायर की गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पाया जाए लेकिन गाड़ियां देर से पहुंचने पर आग पर काबू देर से हो पाया मौके पर लगभग आधा दर्जन फायर विकेट की गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पाया गया आग को कंट्रोल करने में कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 2 घंटे करीब मेहनत कर आग पर काबू पाया गया व्यापारियों ने मांग की मंडी स्थल के पास फायर विकेट की गाड़ी का होना अत्यंत आवश्यक है जिस परिसर के अंदर किसी प्रकार से आग लगने के कारण तत्काल सुविधा का लाभ मिल सकेगा गर्मी के दिनों में आसपास के क्षेत्र में आग की सूचना पर तत्काल पहुंच कर कंट्रोल किया जा सकता है मंडी में आग लगने के कारण किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई

More Stories
सुल्तानपुर ३ जुलाई २६ * ‼️कुड़वार सरकारी अस्पताल में मरीज को थमाई गई एक्सपायर दवा‼️
लखनऊ ३ जुलाई २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*