March 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर26.1.2026*राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया 

कानपुर26.1.2026*राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

कानपुर26.1.2026*राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया 
कानपूर नगर * राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा आजादी की चेतना पर आधारित दिल को छू जाने वाले लघु नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रो.सीमा परोहा ने कहा कि हम सभी आज उन शहीदों की बदौलत गणतंत्र दिवस मना पा रहे हैं, जिन्होंने हँसते-हँसते अपनी शहादत दे दी। आज हमारा देश हर क्षेत्र में द्रुत गति से आगे बढ़ रहा है। हम विज्ञान, अंतरिक्ष, खोज हर क्षेत्र में अपना नाम वैश्विक मानचित्र पर अंकित कर रहे हैं, यह गणतंत्र की ताकत और पहचान है। हमारे यहां हर क्षेत्र में हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने का समान अवसर दिया जाता है, यह हमारे संविधान की खूबसूरती है।
संस्थान के प्रेक्षागार में महान क्रांतिकारी श्री चंद्रशेखर आजाद पर अपनी भावात्मक प्रस्तुति और रंगारंग कार्यक्रमों से विद्यार्थियों ने अत्यंत मोहक प्रस्तुति दी। विद्यार्थी प्रतिभागियों में मुख्य रूप से शर्करा तकनीकी प्रथम वर्ष के श्री कमरूज्जमाल, एहसान, श्रेष्ठ पांडे, आयूष, प्रवीण कुमार, अजीत वर्मा, प्रिंस कुमार, वंश पांडे, अंकित, सरिता रानी, अदिति सिंह एवं शिवानी यादव रहे।
इस विशेष आयोजन में संस्थान में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवायें दे रहे कर्मियों को निदेशक महोदया के कर कमलों से उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रो.अशोक कुमार, डॉ. विनय कुमार, श्री अनूप कुमार कनौजिया, श्री संजय चौहान, डॉ.अनंत लक्ष्मी रंगनाथन, श्री विवेक प्रताप सिंह, श्री कमलेश कुमार, श्री अखिलेश कुमार पांडे, श्री सुभाष चंद्रा, डॉ.लोकेश बाबर, श्री आशीष कुमार शुक्ला,  श्री अंबरीष कुमार अस्थाना एवं श्री दया शंकर मिश्र सहित बड़ी संख्या में संस्थानकर्मी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मल्लिका द्विवेदी ने किया एवं आयोजन में श्री उमेश चंद्र पांडे का उल्लेखनीय योगदान रहा।
(अखिलेश कुमार पांडेय)
मो. 9984364957

Taza Khabar