*कानपुर नगर, दिनांक 25 जुलाई, 2023 (सू0/वि0)*
कानपुर25जुलाई2023*नवागत मण्डलायुक्त अमित गुप्ता द्वारा आज मण्डलायुक्त शिविर कार्यालय में प्रेसवार्ता की गयी।
कानपुर नगर से सुनील त्रिपाठी की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
नवागत मण्डलायुक्त अमित गुप्ता द्वारा आज मण्डलायुक्त शिविर कार्यालय में प्रेस के प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता की गयी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को तत्परता से लागू कराने व समाज के अन्तिम व्यक्ति तक उन योजनाओं का लाभ पहुचाने का प्रयास किया जायेगा। जनहित के विकास कार्याे को गुणवत्ता पूर्ण व समयबद्ध पूर्ण कराया जायेगा जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को उसका लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा शहर में ट्रैफिक की समस्या का समाधान कराना हमारी प्राथमिकता रहेगी, इसमें नगर निगम व अन्य सम्बन्धित विभागों का समन्वय कराकर पुलिस को सहयोग प्रदान किया जायेगा। शहर में वायु प्रदूषण न हो इसके लिये कार्य किया जायेगा, शहर में सौन्दर्यीकरण के कार्य कराये जायेंगे, जिसके अन्तर्गत ऐसे कार्य कराये जायेंगे जो स्थायी हो व कम बजट में हो सकें। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य कराये जायेंगे वह लोगों के सहयोग व उनका सुझाव लेकर कराये जायेंगे। जो कार्य लोगों के सुझाव व सहयोग से किये जाते है उनके सार्थक परिणाम निकलते है।
उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास रहेगा जन जीवन को सुगम बना सकें, जनसामान्य की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करा सकें इसी उद्देश्य के साथ कार्य किया जायेगा।
——————
More Stories
कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में “वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के तहत प्रेस वार्ता, भाजपा पर वोट चोरी का लगाया आरोप*
अयोध्या 29 अक्टूबर 26*दीपोत्सव से पहले रोशनी से जगमगा उठा राम जन्मभूमि परिसर
मथुरा 29 अक्टूबर 26*थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार ।