कानपुर23जून*नए ट्रांसफार्मर रखने में विरोध नगर पंचायत की टीम ने चिन्हित के भूमि
शिवराजपुर कस्बे में नया ट्रांसफार्मर न रखने को लेकर दक्षिण विद्युत अभियंता शिवराजपुर से सिकायत की है।
वार्ड न 3 के रहने वाली मोनिका रानी त्रिवेदी ने दक्षिण विद्युत अभियंता शिवराजपुर को शिकायत पत्र देते हुए नए ट्रांसफॉर्म रखने का विरोध जताया है।मोनिका रानी त्रिवेदी ने बताया की पूर्व से ही पहले एक ट्रांसफार्मर रखा है जिसमे कभी कदार हाई वोल्टेज आ जाने से आग लग जाती है जिससे बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है।
शिवराजपुर एसडीओ अतुलेंद्र सिंह ने बताया की भूमि की स्वीकृत नगर पंचायत द्वारा करवाई जायेगी किसी ट्रस्ट और निजी भूमि पर ट्रांसफार्मर को नही रखा जायेगा।वही नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने बताया की नए ट्रांसफार्मर रखने के लिए नगर पंचायत की भूमि ली जाएगी। बर्राजपुर टेंपो स्टैंड के पास बड़े नाले के दोनो तरफ पोल को गाड़कर ट्रांसफार्मर रखा जायेगा।जिससे किसी के भूमि की जरूरत नहीं पड़ेगी।नगर पंचायत के अधिकारियों ने जगह को चिन्हित कर लिया है।
मोनिका रंज त्रिवेदी ने बताया की जिस जगह पर नए ट्रांसफार्मर लगना है वह भूमि ट्रस्ट मंदिर परिसर की है जिसपर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है।

More Stories
हरिद्वार20अगस्त26*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की केफर्स्ट सेप्टेंबर की बड़ी मीटिंग 1 सितम्बर को रामलीला ग्राउंड दिल्ली में होगी
देहरादून20अगस्त26*2027 के चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज,
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान