कानपुर23जून2023*27 जून को प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी भोपाल से’ मेरा बूथ -सबसे मजबूत ‘अभियान का शुभारंभ करेंगे ।
भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश में 100000 ‘बूथ गुरु’ पार्टी का काम कर रहे हैं । यह बूथ गुरु माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रेरक पाथेय को वर्चुअल सुनेंगे। इसकी तैयारी के लिए शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की बैठक संपन्न हुई
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक डॉक्टर दिवाकर मिश्र ने कहा कि 27 जून को माननीय प्रधानमंत्री जी का प्रेरक उद्बोधन ,2024 में भाजपा को विजय दिलाएगा ।एक बार फिर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी ।बैठक में सभी दायित्व धारी 825 कार्यकर्ताओं से प्रदेश संयोजक जी ने अपील की कि वह सभी बूथ गुरु से संपर्क कर 27 तारीख के कार्यक्रम को सफल बनाएं । प्रदेश संयोजक ने सभी जिला संयोजक ,सहसंयोजक ,क्षेत्र संयोजक, क्षेत्र सह संयोजक के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए उत्तर प्रदेश में 18 नगर निगमों पर भाजपा का झंडा फहराया है। बैठक का संचालन श्री राकेश त्यागी ने किया बैठक में प्रमुख रूप से डॉ अजय मोहन शुक्ला अभिषेक त्रिपाठी बीएल पांडे, धर्मेंद्र शर्मा एवं , अर्चित त्यागी ने विचार व्यक्त किए।
अमित मिश्रा
मीडिया प्रभारी

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर में IMA का विशेष पोषण वितरण कार्यक्रम | टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट |
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*