कानपुर21सितम्बर2023* मौसम विभाग, देश भर में मौसम प्रणाली
निम्न दबाव का क्षेत्र अभी झारखंड से सटे इलाकों पर है। इससे जुड़ा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए 7.6 किमी तक फैला हुआ है और इसके अगले 2 दिनों के दौरान झारखंड और दक्षिण बिहार में पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। कच्छ के पश्चिमी हिस्सों पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर चला गया है। औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, अंबिकापुर से होकर गुजरती है, जो दक्षिण-पूर्व झारखंड और आसपास के क्षेत्रों पर कम दबाव वाले क्षेत्र का केंद्र से होते हुए, दीघा और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर अरब सागर पर बने चक्रवाती पहवाओं के क्षेत्र से पश्चिमी राजस्थान होते हुए पंजाब तक फैली हुई है।
कृषि मौसम वैज्ञानिक
[21/09, 3:51 pm] Monu shivrajpur: ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं एक्रिपाम योजना, सस्य विज्ञान विभाग
च०शे०आ०कृषि एवं प्रौ०वि० वि०,कानपुर।
दिनांक- 21.09.2023
अधिकतम (डिग्री०से०) : 34.6(+1.5)
न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 24.4(+0.1)
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 89 प्रतिशत
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 66 प्रतिशत
हवा की औसत गति : 2.6 कि०मी०/घंटा
हवा की दिशा- उत्तर-पश्चिम
वर्षा (मि०मी०) : 0.0
पूर्वानुमान :
च० शे० आ० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कानपुर एवं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार,अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण दिनांक 21-22 सितम्बर, 2023 के मध्य हल्की बारिश होने की संभावना है।
डॉ०यस०यन०सुनील पांडेय
कृषि मौसम वैज्ञानिक/नोडल ऑफिसर

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़