दिनांक 21.10.2023
कानपुर21अक्टूबर23*“ग्रेटर कानपुर” हो कानपुर देहात का नाम
कानपुर एअरपोर्ट को नाईट लैन्डिंग सुविधा प्रदान करवाने के पश्चात् अब कानपुर देहात जिले के विकास की ओर मर्चेन्ट्स चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश का अगला कदम।
मर्चेन्ट्स चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अभिषेक सिंहानिया द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को एक पत्र लिखा गया कि जिसमें उन्होंनें मुख्यमंत्री जी से प्रस्ताव रखा कि कानपुर देहात जिले का नाम बदल कर “ग्रेटर कानपुर” होना चाहिये। कानपुर के लिये ये परिवर्तन विकास की दृष्टि में मील का पत्थर साबित होगा।
गंगा नदी के तट पर स्थित कानपुर का अपना गौरवमयी एवं समृद्धशाली इतिहास रहा हैं। फलते-फूलते कपड़ा, चमड़ा उद्योग एवं अन्य हजारों मझौले उद्योगों के कारण पूर्व का मैनचेस्टर कहा जाने लगा। इतिहास गवाह है कि शहर आये शासकों ने अपने विचारों एवं मानकों के अनुसार इसे ऐसा ढाला एवं इसके बदलते नामों “कान्हापुर से कानपुर” के सूत्रधार बने। सन् 1803 में इस शहर की स्थापना हुई एवं 1891 में इसे दो जिलों में विभाजित कर दिया गया, “कानपुर नगर” एवं “कानपुर देहात”
वर्तमान कानपुर देहात जिला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 14 एवं 27 से लिंक है। देश का व्यस्तम रेलमार्ग दिल्ली-हावड़ा इसी जिले से होकर गुजरता है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे का लाभ भी इसे मिलने लगा है। रनियां, जैनपुर, डेरापुर जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र है, ऐसे ग्रोथ सेन्टर एवं संसाधनों से परिपूर्ण जिले का नाम कानपुर देहात न्याय प्रदान नही करता, बल्कि पिछड़ेपन की छवि दर्शाता है।
ग्रेटर शब्द न सिर्फ अग्रणी की भूमिका निभाने वाला नाम है, बल्कि उच्चता को दर्शाता है। साथ ही आधुनिकता एवं बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर का प्रतीक है।
उन्होंने अनुरोध किया कि कानपुर देहात जिले की असीमिति संसाधनों एवं सम्भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुये इसका नाम “ग्रेटर कानपुर” किया जाना चाहिये। इस प्रकार के नामकरण सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक प्रयासों का हिस्सा हो सकता है जो जिले के विकास को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखते हैं. यह नामकरण उस इलाके के प्रतिष्ठितता और पहचान को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय विकास को बढ़ावा देने के लिए एक प्रकार की प्रेरणा भी प्रदान कर सकता है.
कार्यालय
अध्यक्ष
मर्चेन्ट्स चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश

More Stories
बांदा3अप्रैल26*अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़*
कानपुर नगर ३ अप्रैल 26*मिडिल ईस्ट तनाव का असर: गैस संकट से बेकरी उद्योग बेहाल, कानपुर में 1250 फैक्ट्री बंद
कौशाम्बी 3अप्रैल 26*एएसपी ने की जनसुनवाई, संबंधित थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश*