कानपुर20फरवरी*मतदाताओं का सूची में नाम नही हंगामा
मोनू कुशवाहा
कानपुर।शिवराजपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सखरेज में मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया। प्रशासन पर नाम काटने का आरोप लगाया।
गांव में सोमवार सुबह कुछ मतदाता वोट डालने के लिए मतदाता पर्ची लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचे। इस बीच बूथ पर मौजूद पोलिंग पार्टी के पास मतदाता सूची में उन मतदाताओं के नाम ही दर्ज नहीं मिले। इसके उलट मतदाताओं के पास मतदाता पर्ची मौजूद थी बावजूद इसके सूची में नाम नहीं होने के चलते पीठासीन अधिकारी ने मतदाताओं को वोट डालने से रोक दिया। गुस्साए मतदाता मतदान केंद्र के बाहर जमा हुए। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जानबूझकर ग्रामीणों के मतदाता सूची से कटवाने का आरोप लगाया। इस दौरान नितिन मिश्रा शिल्पी भावना मिश्रा मधुरानी आरती विजय मोहन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
अयोध्या 4 अप्रैल 26*मवई पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक
बांदा4अप्रैल26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*
बाँदा 4 अप्रैल 26*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्राचार्य के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।