कानपुर20अप्रैल22*प्लास्टिक कचरे के चलते लग सकती है भारत में इमरजेंसी…ज्योति बाबा
स्वच्छ भारत अभियान की सबसे बड़ी बाधा बना प्लास्टिक…ज्योति बाबा
आपका प्लास्टिक का प्रयोग धरती पर बढ़ा रहा हजार साल का प्रदूषण..ज्योति बाबा
प्लास्टिक पाउचो में बिकता नशा शहर के सीवेज तंत्र को करता खत्म..ज्योति बाबा
कानपुर l हम अपनी थोड़ी सी सुविधाओं के लिए प्लास्टिक थैलियों का इस्तेमाल कर धरती को अगले एक हजार साल से ज्यादा के लिए प्रदूषित कर रहे हैं इसीलिए प्लास्टिक के विभिन्न रूपों पर प्रतिबंध मानव अस्तित्व के लिए आवश्यक है उपरोक्त बात सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वाधान में नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के अंतर्गत विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में प्रदूषण मुक्त माह के तहत स्टूडेंट्स अगेंस्ट प्लास्टिक के आयोजन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख व नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के नेशनल ब्रांड एम्बेसडर योग गुरु ज्योति बाबा ने कहीं, ज्योति बाबा ने आगे कहा कि कनाडा के हेलीफैक्स शहर में तो 2018 में प्लास्टिक कचरे के कारण ही इमरजेंसी लगानी पड़ी थी ठीक उसी तरह भारत के क्या शहर या गांव सभी सिंगल यूज प्लास्टिक के डंप सेंटर बन चुके हैं जिससे जमीन की उत्पादकता खत्म होती जा रही है इसीलिए प्रथम चरण में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा पर्यावरण मंत्रालय द्वारा की जा चुकी है ज्योति बाबा ने कहा कि यह भी सत्य है कि जब तक प्लास्टिक का बेहतर विकल्प जनता को नहीं मिलता है तब तक इससे छुटकारा मिलना कठिन है आज भारत सरकार के द्वारा बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को हर शहर में लगे प्लास्टिक के अंबार मुंह चिढ़ा रहे हैं और कभी ना नष्ट होने वाली प्लास्टिक के कारण ही स्वच्छ भारत व स्वस्थ भारत के साथ नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प को पूरा करने में हम मीलों दूर हैं इसीलिए हम सभी संस्थाओं को मिलकर सरकार के सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को दिल से सहयोग करना चाहिए मानवाधिकारवादी गीता पाल व प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिंह ने कहा कि जो प्लास्टिक की खोज को मानव सभ्यता के लिए क्रांतिकारी बताया गया था वहीं अब हमारे जीवन अस्तित्व पर संकट खड़ा कर चुकी है कोऑर्डिनेटर कुंवर बहादुर सिंह ने कहा की प्लास्टिक लोगों की दिनचर्या में इतनी रच बस गई है कि उसे उसका विकल्प दिए बिना हम पूरी तरह हटा नहीं सकते हैं प्लास्टिक हमारे परिस्थितिकी तंत्र को मिटा कर धरती को बंजर बना रही है अंत में छात्रों को नशा मुक्त भारत के लिए प्लास्टिक का प्रयोग ना करने की शपथ ज्योति बाबा ने दिलाई,अन्य भाग लेने वाले प्रमुख राजेश सिंह यादव प्रबंधक विद्या निकेतन इंटर कॉलेज,अंशु सिंह सेगर,अमर सिंह प्रीति सिंह,शिवम सिंह,विवेक सिंह इत्यादि थे l
हरदीप सिंह सहगल
मीडिया प्रभारी
सोसायटी योग ज्योति इंडिया

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR