*कानपुर नगर, दिनांक 17 जुलाई, 2023 (सू0/वि0)*
कानपुर17जुलाई23*किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही संचालित योजनाओं में दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी।
उप कृषि निदेशक श्री चौधरी अरूण ने बताया कि किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिये प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को प्रातः 11ः00 बजे से विकास भवन सभागर में “किसान दिवस” का आयोजन जनपद स्तर पर किया जाता है, जिसमें कृषि क्षेत्र से जुड़े हर विभाग के समस्त अधिकारी जिसमें सिंचाई, ऊर्जा एवं कृषि उत्पादन शाखा से जुड़े विभाग जैसे कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध उत्पादन, पशुपालन, गन्ना एवं रेशम विभागों के अधिकारियों के अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, लीडबैंक मैनेजर तथा इन्श्योरेन्स कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही किसानों के लाभ के लिये संचालित योजनाओं में दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी।
उन्होंने बताया कि माह जुलाई के “किसान दिवस” का आयोजन दिनांक 19 जुलाई, 2023 को विकास भवन के सभागार में प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। उन्होंने जनपद के कृषक भाइयों से अनुरोध किया है कि किसान दिवस में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर कृषि से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण करायें।
——————–

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*