कानपुर नगर से मोनू सिंह की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
कानपुर विकास प्राधिकरण
कानपुर13सितम्बर23*प्राधिकरण की भूमि पर किये गये अवैध कब्जे/अतिक्रमण के विरूद्ध बृहद् ध्वस्तीकरण अभियान चला।
जिलाधिकारी, कानपुर नगर/उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण श्री विशाख जी. के निर्देशन में प्राधिकरण की स्वामित्व की भूमि पर किये गये अवैध कब्जे/अतिक्रमण के विरूद्ध बृहद् ध्वस्तीकरण अभियान, जिसके तहत की गयी कार्यवाही के प्रमुख बिन्दु निम्नवत् हैः-
ऽ अवैध कब्जेदार श्री विष्णु कुमार यादव उर्फ पंगु यादव के विरूद्ध आई0जी0आर0एस0 में विगत कई वर्षो से आ रही शिकायत के विरूद्ध बड़ी सार्थक कार्यवाही।
ऽ प्राधिकरण स्वामित्व की भूमि पर राष्ट्रीय राजमार्ग एन0एच0-27 से लगी हुई बर्रा-6 योजना एवं प्रेरणा विहार योजना में कुल क्षेत्रफल लगभग 21000 वर्गमी0 को अवैध कब्जे से प्राधिकरण टीम द्वारा 4-5 बुलडोजर का उपयोग करते हुये मुक्त कराया गया।
ऽ उक्त भूमि का अनुमानित मूल्य लगभग रु0 45.00 करोड़ है।
ऽ उपाध्यक्ष द्वारा तत्काल उक्त भूमि का अभिलेखीय परीक्षणोपरान्त समस्त भूखण्डों को नियमानुसार ई-आॅक्शन के माध्यम से आम जनमानस के उपयोगार्थ तत्काल विक्रय किये जाने के निर्देश दिये गये।
*कार्यवाही का विस्तृत विवरण निम्नवत् है:-*
ऽ उक्त भूमि पर श्री विष्णु कुमार यादव उर्फ पंगु यादव द्वारा अवैध कब्जे/अतिक्रमण के सम्बन्ध में आई0जी0आर0एस0 इत्यादि विभिन्न माध्यमों से लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी।
ऽ उपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरण/जिलाधिकारी, कानपुर नगर के समक्ष दिनांक 08.08.2023 को प्राधिकरण स्वामित्व की उक्त भूमि पर अवैध कब्जे के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर उपाध्यक्ष/जिलाधिकारी ने तत्काल प्रकरण की जांच हेतु प्राधिकरण के अधिकारियों की एक समिति गठित करते हुये नियमानुसार शीघ्र अपेक्षित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। समिति द्वारा प्रस्तुत स्थलीय एवं अभिलेखीय परीक्षणोपरान्त प्रस्तुत जांच आख्या में पाया गया कि उपरोक्त भूमि प्राधिकरण स्वामित्व की है तथा श्री विष्णु कुमार यादव उर्फ पंगु यादव द्वारा अवैध कब्जा करते हुये व्यापार किया जा रहा है।
ऽ समिति द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या पर उपाध्यक्ष द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में आज दिनांक 13.09.2023 को प्राधिकरण स्वामित्व की भूमि पर किये गये अवैध कब्जें/अतिक्रमण के विरूद्ध उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत चलाया गया ध्वस्तीकरण अभियान।
ऽ अभियान के प्रथम चरण में ग्राम बर्रा की आराजी संख्या-509, 511, 300, 502 (कुल क्षेत्रफल लगभग 5000वर्गमी0) की भूमि पर ट्रक बाॅडी रिपेयर इत्यादि के कार्य हेतु बनाये गये कच्चे पक्के निर्माण को प्राधिकरण की टीम द्वारा ध्वस्त कराते हुये उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
ऽ अभियान के द्वितीय चरण में उक्त भूमि के बगल में स्थित 1000वर्गमी0 भूमि पर अवैध कब्जा कर किये जा रहे कबाड़ के कार्य हेतु बनाये गये निर्माण को प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त करते हुये कब्जा मुक्त कराया गया।
ऽ अभियान के तृतीय एवं अन्तिम चरण में ग्राम बर्रा की आराजी संख्या-876, 884 (कुल क्षेत्रफल लगभग 15000वर्गमी0) भूमि पर अवैध कब्जा कर चट्टे एवं कबाड़ का कार्य संचालित किया जा रहा था, जिसे प्राधिकरण की टीम द्वारा ध्वस्त करते हुये अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
ऽ इस प्रकार प्राधिकरण की टीम द्वारा आज बर्रा में लगभग 21000 वर्गमी0 भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग रु0 45.00 करोड़ आंकलित है।
ऽ उपाध्यक्ष द्वारा अवैध कब्जे से मुक्त करायी गयी भूमि जिस पर बर्रा-6 व प्रेरणा विहार योजना नियोजित की गयी है, का तत्काल अभिलेखीय परीक्षण करते हुये समस्त भूखण्डों का ई-आॅक्शन के माध्यम से आम जनमानस हेतु विक्रय कर निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
ऽ उक्त कार्यवाही के दौरान विशेष कार्याधिकारी श्री सत शुक्ला, अधिशाषी अभियन्ता श्री धीरेन्द्र बाजपेयी, विशेष कार्याधिकारी श्री अजय कुमार सहित प्रवर्तन, अभियंत्रण एवं भूमि बैंक अनुभाग की टीम मय क्षेत्रीय पुलिस बल के साथ उपस्थित रही।
(एस0बी0 राय)
जनसम्पर्क अधिकारी

More Stories
कानपुर नगर ५ मई २६*गांजे की हरियाली में उगते सूरज को अरौल पुलिस ने देर रात डूबा दिया,,*
मथुरा 5 मई 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 मई 26*थाना राया पुलिस टीम द्वारा जुआ की खाई-बाड़ी करने में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*