June 27, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर13अप्रैल*नगरीय निकाय निष्पक्ष सम्पादित कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कानपुर13अप्रैल*नगरीय निकाय निष्पक्ष सम्पादित कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिलाधिकारी अपडेट 13 अप्रैल, 2023 कानपुर नगर।

कानपुर13अप्रैल*नगरीय निकाय निष्पक्ष सम्पादित कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 की उपस्थिति में आज विकास भवन सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2023 को पारदर्शी, निष्पक्ष, सकुशल संपादित कराने हेतु नगरीय निकाय के प्रत्यासियों के नामांकन प्रक्रिया के संबंध में दो पारियों में रिटर्निंग अधिकारी (आर०ओ०) तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी(ए०आर०ओ०) का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
प्रथम पाली में नगर निगम क्षेत्र के 23 आर०ओ० व 11 रिजर्व आर०ओ० कुल 34 आर०ओ० तथा 47 ए०आर०ओ० एवं 14 रिजर्व ए०आर०ओ० कुल 61 ए०आरओ० का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। दूसरी पाली में नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र के लिए 14 आर०ओ० एवं 05 रिजर्व आर०ओ० कुल 19 आर०ओ० तथा 28 ए०आर०ओ० एवं 10 रिजर्व ए०आर०ओ० कुल 38 ए०आर०ओ०का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण के उपरांत दोनों पालियों के समस्त आर०ओ० एवं ए०आर०ओ० का 50 अंकों का प्रशिक्षण से संबंधित परीक्षा ली गई। जिसमें लगभग 60 ℅ आर0ओ0, ए0आर0ओ0 द्वारा 45 अंक प्राप्त किए तथा 2 अधिकारियों द्वारा सर्वाधिक 49 अंक प्राप्त किए तथा 4 अधिकारियों द्वारा 48 अंक प्राप्त किए गए तथा शेष सभी अधिकारियों द्वारा 80% से अधिक अंक प्राप्त किए गए।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित आर0ओ0/ए0आर0ओ0 को निम्न निर्देश दिए गए :-
1- समस्त आर0ओ0/ए0आर0ओ0 हेतु दिनांक 15/4/2023 को अपरान्ह 1-30 बजे से 4-30 बजे तक माॅक ड्रिल का आयोजन संबंधित नामांकन स्थल पर किया जाए।
2- नगर निगम, कानपुर से संबंधित समस्त आर0ओ0/ए0आर0ओ0 एवं उनके समस्त कम्प्यूटर आॅपरेटरों सहित माॅक ड्रिल हेतु दिनांक 15/4/2023 को अपरान्ह 1-30 बजे नगर निगम स्थित प्रमिला सभागार में उपस्थित होकर स्टेशनरी आदि प्राप्त कर अपने वार्डो से संबंधित नामांकन कक्ष में उपस्थित रहकर समस्त तैयारियां सुनिश्चित करेगें ताकि नामांकन हेतु निर्धारित तिथि से पूर्व समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो सके।
3- इसी प्रकार तहसील घाटमपुर एवं बिल्हौर के उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दिनांक 15/4/2023 का अपरान्ह माॅक ड्रिल आयोजित किया जाए ताकि समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो सके।
4- जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि नगर निगम से समन्वय स्थापित कर नामांकन कक्षों में आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.