जिलाधिकारी अपडेट 12 फरवरी 2023 कानपुर नगर
कानपुर12फरवरी*उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन मा0 राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा लखनऊ में किया गया, उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होटल प्रेस्टिन, जी0टी0 रोड, कानपुर में कराया गया, जिसमें पुलिस कमिश्नर श्री बी0पी0जोगदण्ड, जिलाधिकारी श्री विशाख जी, संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री आनन्द कुलकर्णी, अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री अतुल कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री सर्वेश्वर शुक्ला, उपायुक्त उद्योग श्री सुधीर श्रीवास्तव सहित उद्यमी एसोसिएशन के प्रतिनिधि, उद्यमी व
संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम से पूर्व जिला उद्योग बन्धु की बैठक का आयोजन भी किया गया | बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उधमियों की शिकायतों का निस्तरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए | उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने निम्न निर्देश दिए :-
1 – आई आई ए कानपुर चेप्टर केस्को द्वारा पूर्व आवंटी या किरायेदार के बिजली बकाये को वर्तमान आवंटी को जमा कराने का दवाब बनाने की शिकायत की गई जिस पर जिलाधिकारी ने आई आई ए के पदाधिकारी को उक्त प्रकरण से संबंधित सभी की सूची डीसीडीआईसी के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित दिए | डीसीडीआईसी द्वारा समस्त प्रकरण केस्को एमडी को उपलब्ध कराते हुए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए |
2- मे हरिओम इण्डस्ट्रीज लि० द्वारा भौती बंगाली पुरवा में पीडब्ल्यूडी द्वारा हाइवे से पनका गंगा तक 6 मी० आर0सी0सी0 रोड बनाई जा रही है, जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग प्रान्तीयखंड -2 को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी औधोगिक ईकाई बंद किए बगैर 2 हिस्से में सीसी रोड का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए |
3 – यूनिकेम इंडिया , ग्रा मालों जीटीरोड चौबेपुर के राष्ट्रिय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ) द्वारा जीती रोड के निर्माण के साथ वर्षा जल निकासी के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है जिसका स्तर जमीन के स्तर से 4 – 5 फिट ऊंचाई पर है जिसके कारण वहां स्थित इकाइयों से निकलने वाले उत्प्रवाह एवं वर्षा- जल की निकासी बंद हो गई है | जिस पर जिलाधिकारी परियोजना निदेश एनएचएआई के अधिकारी को कल निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराने के निर्देश दिए |
4 -पी आई ए कानपुर नगर द्वारा अपर्णा प्रिंट पैकेजिंग एफ 11,12 site-2 पनकी कानपुर नगर में नगर निगम द्वारा दो बिल जारी किए जाने के संबंध में शिकायत की गई जिस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम कर निर्धारण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि
निरीक्षण कर समाधान कराना सुनिश्चित करें।
5 – मेसर्स हरे कृष्णा पैकेजिंग ग्रुप बरहट कछार कानपुर द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीमती जयदेवी के ऋण आवेदन पत्र जोकि बैंक ऑफ बड़ौदा कल्याणपुर कानपुर को प्रेषित किया गया था भूमि धारा 80 में परिवर्तित होने के उपरांत ही बैंक द्वारा कार्यवाही की जाएगी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल तहसीलदार सदर को आवश्यक
कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
6 -चकेरी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा चकेरी औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी की समस्या उठाई गई जिस पर जिलाधिकारी ने यू0पी0 सी0डा0 नगर निगम द्वारा बैठक कर आवश्यक
कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
7 – आईआईए द्वारा दादा नगर ठंड के अंतर्गत आने वाले 3 सीटर ओं nh1 पाली मर इस्पात नगर में प्रतिदिन ट्रिपिंग होने की समस्या बताई गई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा केस्को के अधिकारियों को अति शीघ्र समाधान किए जाने के निर्देश दिए गए ।केस्को के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि टेंडर स्वीकृत हो गया है विद्युत घर निर्माण कार्य जल्द काम
प्रारंभ किया जाएगा।
8 – पी आई ए द्वारा नेशनल हाईवे बाईपास से भीमसेन रेलवे स्टेशन को जाने वाले मूड से एक सर्विस लाइन कानपुर की तरफ जाती है जिसमें पुल के बगल में रास्ता सकरा है , उक्त रास्ते के निर्माण के लिए अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति अलग-अलग चल रहे मामलों को एक साथ संकलित कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जल्द सड़क निर्माण कार्य सुनिश्चित
किया जाए।
9 -मर्चेंट चेंबर ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरने में उधमियों को असुविधा हो रही है जिस पर जिलाधिकारी ने अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने कार्यालय में ट्रेंड कर्मचारी से उद्यमियों के ऑनलाइन फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें।

More Stories
मथुरा 13 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति रजि0 मथुरा के तत्वावधान में वार्षिक शैल महोत्सव *
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*