कानपुर12फरवरी2023*ककवन डकैती के मुख्य आरोपी से बरामद हुआ लूट का माल
कानपुर थाना क्षेत्र ककवन के अंतर्गत ग्राम फत्तेपुर में दिनांक 12/13 जनवरी 2023 को रात्रि के समय, अज्ञात बदमाशों के द्वारा राजकुमार पुत्र छम्मी लाल के घर में अंदर घुसकर उसके वृद्ध पिता छम्मी लाल उम्र 78 वर्ष एवं माता इमरती देवी उम्र 75 वर्ष की गला घोंट कर हत्या कर दी तथा उसकी पत्नी सपना को डरा धमका कर अलमारी में रखे आभूषण एवं नकदी लूटकर एवं सपना को बंधक बनाकर चले गये। इस घटना के संबंध में थाना ककवन पर मु0अ0सं0 05/2023 धारा अन्तर्गत धारा 396 भादवि पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण के लिए 05 पुलिस टीमो ने मोबाइल सर्विलांश, ह्यूमन इन्टेलीजेन्स एवं फोरेन्सिक / तकनीकी साक्ष्य एकत्रित करके वारदात में शामिल 06 अभियुक्तों के द्वारा यह घटना करने की बात सामने आई थी। जिनमें से 04 अभियुक्तों 1. विवेक कुमार यादव पुत्र मनमोहन सिंह निवासी ग्राम पटना एखा कटरा जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष 2. ईशू उर्फ अखिलेश चौहान पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम सूरजपुर जनपद औरैया उम्र 21 वर्ष 3. शिशु यादव उर्फ अभिषेक यादव पुत्र रणवीर सिंह निवासी नगला वीजा पटना जनपद औरैया उम्र 22 वर्ष 4. अतुल कुमार पुत्र मुन्नु उर्फ सुरेश निवासी ग्राम रूपपुर थाना अछल्दा जनपद औरैया जनपद औरैया उम्र 23 वर्ष को दिनांक 20.01.2023 को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एवं लूटी गयी नकदी व आभूषण को भी बरामद कर लिया गया था।
अभियुक्तगणों द्वारा अपने दो अन्य साथियों के बारे में बताया गया। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त द्वारा 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया। पुलिस ने अभियुक्त विपिन कुमार पुत्र कृष्ण चन्द्र उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मऊ कछपुरा पोस्ट गूरा थाना बिधूना जनपद औरैया को दिनांक 21.01.2023 गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से लूटी गयी नगदी व आभूषण बरामद किये गये हैं, एवं मुकदमें के मुख्य अभियुक्त हिमांशु यादव पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम सूरजपुर थाना एरवाकटरा जिला औरैया को मु0नं0 84/22 मु0सं0 2456/22 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद इटावा के अन्तर्गत दिनांक 24.01.2023 को माननीय न्यायालय में हाजिर हुआ था। जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में जिला कारागार इटावा में निरुद्ध किया गया था।

More Stories
पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26* डीएम अंशुल कुमार ने जिला समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति पर कसा शिकंजा*
कौशाम्बी7अगस्त26*एस.एल.इंटरनेशनल इंटर कॉलेज के छात्रा कलश केसरवानी ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में जीता द्वितीय स्थान*
पंजाब7अगस्त26*अबोहर वाल्मीकि चौक में मेयर पति नरेश वधवा व पूर्व पार्षद पुनीत अरोड़ा ने खुलवाए सीवरेज