कानपुर11दिसम्बर*पुलिस कमिश्नरेट कानपुर का 18 वां रक्तदान शिविर*
-थाना फजलगंज के अंतर्गत लगाया गया रक्तदान शिविर
-18 वें शिविर में रक्तदाताओं ने किया 23 यूनिट रक्तदान
-थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिये लगाया जाता है रक्तदान शिविर
-कमिश्नरेट पुलिस 2.0 के थाना फजलगंज में लगा 18 वां शिविर
कानपुर। थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिये कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट 2.0 लगातार रक्त के महादानियों के लिए शिविर लगाकर रक्तदान का अवसर प्रदान कर रहा है। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर द्वारा आयोजित 18 वें रक्तदान शिविर का जिसमें रक्तदानियों ने 23 यूनिट रक्तदान किया।
इसी क्रम में रविवार को श्रंखला का 17 वां शिविर थाना फजलगंज क्षेत्र में लगाया गया। युवाओं ने थैलेसिमिया से पीड़ित बच्चों की रक्षा का संकल्प लिया और बढ़चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कुशल टीम और कानपुर थैलेसीमिक सोसाइटी ने सहयोग किया। 18 वें रक्तदान शिविर में कुल 23 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के द्वारा थैलेसीमिया के करीब 161 पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन कानपुर थैलेसीमिक सोसाइटी के साथ अनवरत आयोजित किया जा रहा है। फजलगंज थाना प्रभारी द्वारा रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*