*कानपुर नगर, दिनांक 08 जुलाई, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर08जुलाई23*उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना के अन्तर्गत इलेक्ट्रानिक्स, टेलीकॉम, लेदर कोर्स के बैच का प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जाएगा।
प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पाण्डु नगर, डॉ० नरेश कुमार ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पाण्डु नगर कानपुर नगर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना के अन्तर्गत इलेक्ट्रानिक्स, टेलीकॉम, लेदर कोर्स के बैच का प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जाना है। उक्त प्रशिक्षण पूर्णता निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिणिक अभिलेख, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रतियाँ एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ अपना आवेदन किसी भी कार्यदिवस में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पाण्डु नगर, कानपुर नगर के कार्यालय में जमा कर सकते है।
उन्होंने बताया कि आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 15 जुलाई, 2023 अपराह्न 3:00 तक है। प्रवेश पहले आओ एवं पहले पाओ के आधार पर दिया जायेगा।
——————–
More Stories
दिल्ली 28 अक्टूबर 26*दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा
इलाहाबाद28 अक्टूबर 26*हाईकोर्ट में भारी हंगामे की खबर, जज की अदालत में तोड़फोड़ का आरोप!
अयोध्या 28 अक्टूबर 26*लवलेश पांडेय को दूसरी बार मिली सपा जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी*