कानपुर07दिसम्बर2022*सीएम योगी का 9 दिसंबर को कानपुर दौरा, विभिन्न विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास*
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव आधिकारिक घोषणा से पहले सीएम योगी कानपुर वासियों को बड़ी सौगात देने वाले हैं. सीएम 9 दिसंबर को वीएसएसडी कॉलेज में होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करेंगे. और कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे.
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव आधिकारिक घोषणा से पहले सीएम योगी कानपुर वासियों को देंगे बड़ी सौगात ।
सीएम 9 दिसंबर को वीएसएसडी कॉलेज में होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करेंगे और कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे. मुख्यमंत्री यहां करीब ढाई घंटे रुकेंगे. इस दौरान विकास कार्यों की प्रदर्शनी भी लगेंगी.
आगमन से पहले शुरू हुई तैयारियां। जिला प्रशासन व भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. जिलाधिकारी, सीडीओ, एडीएम समेत अनेक अफसरों ने कार्यक्रम स्थल की स्थिति का जायजा लिया.

More Stories
कानपुर नगर 22 मार्च 26*शिवराजपुर पुलिस का नया करनामा
नई दिल्ली 22 मार्च 26*पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम!!
लखनऊ 22 मार्च 26* यूएनआई पर हमले की एआईपीएफ ने की कड़ी निंदा• प्रेस की स्वतंत्रता के लिए खड़ा हो नागरिक समाज