March 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर03मार्च*सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को पनकी प्रभारी निरीक्षक ने दी विदाई*

कानपुर03मार्च*सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को पनकी प्रभारी निरीक्षक ने दी विदाई*

कानपुर03मार्च*सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को पनकी प्रभारी निरीक्षक ने दी विदाई।

विदाई समारोह में अपने सेवाकाल को याद कर उपनिरीक्षक की हुई आंख नम।
कानपुर महानगर कमिश्नरेट थाना पनकी में दिन मंगलवार तारीख 01-03- 2023 को विदाई समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले उपनिरीक्षक जगत नारायण को प्रभारी निरीक्षक पनकी विक्रम सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने फूल माला पहनाकर एवं उपहार देकर विदाई दी थाना पनकी में तैनात दरोगा जगत नारायण काफी समय से कार्यरत रहे ।जो अपनी सेवाओं पर कुशलता एवं कार्य व्यवहार से लोगों के लिए बने प्रिय हुए थे ।
प्रभारी निरीक्षक पनकी विक्रम सिंह ने विदाई समारोह में कहा सरकारी नौकरी में सेवानिवृत् होना एक सतत प्रक्रिया है । जिससे सभी को गुजारना है । उन्होंने कहा सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक के पुलिस विभाग को दिए गए सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता है । विभाग उनकी हर समस्या में उनके साथ खड़ा रहेगा साथ ही बेटे दीपक कुमार से हाथ जोड अनुरोध किया गया। कि अब इनका विशेष ख्याल रखना । साथी पुलिसकर्मियों ने भी उपनिरीक्षक के कार्यों की प्रशंसा की उप निरीक्षक की पत्नी शीला देवी का भी महिला आरक्षियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया ।
अपने सेवाकाल के पलों को याद करते हुए जगत नारायण की आंखें नम हो गई उन्होंने प्रभारी निरीक्षक समेत सभी पुलिसकर्मियों के साथ बिताए गए पलों को यादगार बताते हुए सभी का आभार जताया वहीं अंत में थाना गेट से रोड तक सभी थाना प्रभारी व स्टाफ ने गाड़ी को हाथ से धक्का देकर रोड तक पहुंचाई। गाड़ी आंखो से ओझल होने तक सभी देखते रहे ।
इस मौके पर निरीक्षक यदुवीर सिंह उप निरीक्षक अवनीश पटेल देवेन्द्र कुमार ,उदयभान भदौरिया , वकील सिंह , पातीराम गौतम , बाँवी सिंह , राजीव हेड, कांस्टेबल विष्णु सिंह , कुलदीप सिंह , ललित कुमार , महिला कान्टेबल सुखलेश , रेनू वर्मा ,वर्षा सैनी , अनामिका आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Taza Khabar