[01/03, 9:06 pm] Sarfraz Khan: जिलाधिकारी अपडेट 1 मार्च, 2023 कानपुर नगर।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के बैंकों की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान पी.एम.ई.जी.पी. योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, पी०एम० स्वनिधि योजना, के.सी.सी.(फसली ऋण) योजना के साथ-साथ विगत बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए:-
किसान क्रेडिट कार्ड (के०सी०सी०): पशुपालकों एवं मत्स्य पालाकों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किए जाने एवं अन्य सरकारी योजनाओं में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ऋण स्वीकृति एवं वितरण का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम होने एवं ऋण अस्वीकृति का प्रतिशत सर्वाधिक होने के कारण मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह बैंक की खराब प्रगति के संबंध में आंतरिक जांच कराए जाने हेतु भारतीय स्टेट बैंक के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए।
अग्रणी जिला प्रबंधक एवं जिला स्तरीय समिति के समस्त सदस्य यह सुनिश्चित करें कि आवेदनकर्ता एवं संबंधित विभाग द्वारा जिस योजना के तहत ऋण प्रदान करने के आवेदन का अग्रसारण किया गया है, उसी योजना में ऋण स्वीकृत किया जाए। कोई भी बैंक ऋण प्रदान करने हेतु योजना परिवर्तित नहीं की जाएगी।
एक जनपद एक उत्पाद योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक अति महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें कानपुर नगर जनपद के लिए चमड़े एवं होजरी उद्योगों को सम्मिलित किया गया है। इस योजनांतर्गत जिला उद्योग केंद्र द्वारा प्रेषित आवेदनों के सापेक्ष बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक, इंडियन बैंक का ऋण स्वीकृति कम होने पर रोष व्यक्त किया गया एवं लंबित आवेदनों पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।
पी०एम० स्वनिधि योजना के अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया, बड़ौदा यू.पी. बैंक, कैनेरा बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक के पास लंबित ऋण आवेदनों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित कराए जाने के निर्देश दिए गए।
जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत ऋण प्राप्त करने वाली 05 इकाईयों का निरीक्षण कर बेस्ट प्रैक्टिस के संबंध में आख्या फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, अपर जिलाधिकारी(नगर) श्री अतुल कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
[01/03, 9:07 pm] Sarfraz Khan: जिलाधिकारी अपडेट 1 मार्च 2023 कानपुर नगर।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा आज ग्रीन पार्क स्टेडियम में अवस्थित जिम, बैडमिंटन कोर्ट एवं वेटलिफ्टिंग हॉल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए:-
1- उपनिदेशक खेल यह सुनिश्चित करें कि ग्रीन पार्क स्थित जिम में पूर्व से पंजीकत समस्त मेंबरों से संपर्क स्थापित कर उन्हें पुनः जिम संचालन प्रारंभ होने की सूचना दी जाए, ताकि पंजीकरण को बढ़ाया जा सके।
2- कानपुर स्मार्ट सिटी के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिम व बैडमिंटन कोर्ट के लिए पंजीकृत लोगों के लिए क्यूआर बेस्ड कार्ड बनाया जाए तथा प्रवेश द्वार पर कार्ड स्कैनर सिस्टम लगाया जाए, ताकि सभी पंजीकृत व्यक्तियों को इन सुविधाओं के उपयोग में आसानी रहे।
3- 15 दिनों में बैडमिंटन कोर्ट व जिम में पंजीकरण कराने वाले समस्त मेम्बरों को क्यूआर कोड युक्त कार्ड वितरण सुनिश्चित किया जाए।
4- एक कार्ड में एक ही व्यक्ति की एंट्री हो इसकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
5- नए सदस्यों के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रावधान जिम व बैडमिंटन हॉल के ऑफिस में ही सुनिश्चित कराया जाए।
6- कोच, मेन्टीनेन्स करने वाले कर्मचारियों व साफ-सफाई करने वाले कर्मचारियों का भी एक्सेस कार्ड बनाना सुनिश्चित किया जाए।
मल्टीपरपस हॉल एरिया में बरसात के समय जल-भराव की समस्या उत्पन्न होती है, जिसके समाधान के लिए मल्टीपरपस हॉल एरिया को ऊंचा कराया जाए, तािक उस स्थान पर इनडोर प्रैिक्टस पिच की स्थापना की जा सकें। अधिशाषी अभियंता, नगर निगम इस कार्य को कराए जाने हेतु आगणन तैयार करें ताकि शीघ्र ही इस कार्य को प्रारंभ किया जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी(नगर) श्री अतुल कुमार, उप निदेशक (खेल) श्रीमती मुद्रिका पाठक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
भागलपुर 9मार्च 26*1.28 करोड़ रुपये लेकर लापता सत्यप्रकाश साह 6 महीने बाद यूपी के वृंदावन से बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी*
भागलपुर 9 मार्च 26*टीएनबी कॉलेज में छात्र समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात कर जताया विरोध।
लखीमपुर खीरी ९ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की खास खबरे