*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर6जुलाई26**2.90 लाख के लेनदेन का खौफनाक खेल
कानपुर नगर*2.90 लाख के लेनदेन का खौफनाक खेल! सचेंडी थाना क्षेत्र में आलू कारोबारी देवेश कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता होने से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने 2.90 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर अपहरण की आशंका जताई है।*
*बताया जाता है कि कारोबारी आखिरी बार आलू आढ़ती संजू पाल और उसके मुनीम टिंकू के साथ देखा गया था, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने आढ़ती, मुनीम और एक ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।*
*आरोपियों के कब्जे से कारोबारी का मोबाइल बरामद होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। सचेंडी नहर, भौंती बाईपास समेत कई इलाकों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। तो क्षेत्रीय पुलिस की क्षेत्र में सख़्त निगरानी बनी हुई है,, फ़िलहाल कारोबारी का अब तक कोई सुराग न मिलने से परिवार में कोहराम मचा है!*
More Stories
वाराणसी10 अक्टूबर 26*मारपीट के मामले में चौक पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
कानपुर10 अक्टूबर 26*बिठूर पुलिस को मिली बड़ी सफलता *मंधना से 2 शातिर चोर गिरफ्तार
लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें