June 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर5जून26*पेड़ों की लाशों पर खड़े होकर हरियाली का पाठ पढ़ा रहे हैं लोग,

कानपुर नगर5जून26*पेड़ों की लाशों पर खड़े होकर हरियाली का पाठ पढ़ा रहे हैं लोग,

*Big Breaking News kanpur *

कानपुर नगर5जून26*पेड़ों की लाशों पर खड़े होकर हरियाली का पाठ पढ़ा रहे हैं लोग,

छांव लूटने वाले ही आज पर्यावरण बचाने का मचा रहे हैं शोर*

कानपुर नगर*सम्मानित मुखौटा पहने विभागों में बैठें है भ्रष्टाचारी, समाज को बताए घूम रहे बेबसी और लाचारी*

*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहां पूरे देश में पेड़ बचाने और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प लिए जा रहे हैं, वहीं कानपुर के दो सरकारी संस्थान गंभीर आरोपों के चलते अब चर्चा में हैं। एक ओर नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) में सैकड़ों हरे-भरे पेड़ों को भरसक अवैध कटान किया गया है।*

*वहीं दूसरी ओर कल्याणपुर स्थित राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास द्वितीय के छात्रों ने छात्रावास परिसर में वर्षों पुराने छायादार वृक्ष कटवाने, मानसिक उत्पीड़न और भेदभाव के आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि जिन पेड़ों की छांव में बैठकर वे पढ़ाई करते थे, उन्हें कटवा दिया गया और विरोध करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा।*

*दोनों मामलों ने सरकारी संस्थानों में जवाबदेही और पर्यावरण संरक्षण के दावों पर गंभीर विषय बन चुका हैं।*

*एनएसआई में सैकड़ों पेड़ों की कटान पर मुकदमा फ़िलहाल दर्ज हो चुका है, तो वहीं दूसरी तरफ छात्रावास के भ्रष्टाचार पर छात्रों ने समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण से हस्तक्षेप की मांग की है।*

*छात्रों का आरोप है कि छात्रावास का माहौल खराब किया जा रहा है, क्षेत्र विशेष के छात्रों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती हैं और शिक्षा के वातावरण को प्रभावित किया जा रहा है।*

*एक तरफ सरकारी परिसरों में हरियाली उजाड़ी जा रही हैं तो दूसरी तरफ छात्रों के अधिकारों और सम्मान पर सवाल बन चुके हैं। पर्यावरण दिवस पर सामने आए ये दोनों मामले इस बहस को जन्म दे रहे हैं।*

Taza Khabar