कानपुर नगर4अक्टूबर24*बूढ़े इंसान को जवान करने की थैरेपी देने के नाम पर एक दंपति 35करोड़ लेकर फरार*
फिल्मों में कई बार ऐसा देखा होगा कि किसी मशीन में कोई बूढ़ा इंसान जाता है और बाहर आकार वो जवान हो जाता है। कुछ इसी अंदाज में कानपुर में बंटी बबली के एक जोड़े ने शहर के हजारों लोगों को ठगी का शिकार बनाया और बूढ़े से जवान करने के नाम पर करीब 35 करोड़ रुपये ठगकर फरार हो गए।कानपुर पुलिस ने फ्रॉड करने वाले इस दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी है और इन्हें पकड़ने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर रही है।शहर के बड़े-बड़े नामचीन चेहरे इस ठगी के शिकार हुए हैं। राजनेता से लेकर अधिकारी तक इस गैंग के झांसे में आ गए। बुजुर्ग को जवान करने का यह थैरेपी सेंटर कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में खोला गया था।

More Stories
नई दिल्ली 8 सितंबर 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
रायगड 8 सितंबर 26*रस्ता सुरक्षा अभियानांतर्गत ‘जीवनदूत पुरस्कार’ देऊन सामाजिक संस्था व नागरिकांचा गौरव
Riva7 सितम्बर 26*सागर की घटना के बाद रीवा संभाग में प्रशासन अलर्ट, कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह ने दिए अवैध और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश*