*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर30अप्रैल26*राजनीति का खेल निराला, विरोध करने वालो को दी जा रही जिम्मेदारियां*
कानपुर नगर*एमएमसंघ विरोध के ऐलान करने वाले को BJP उत्तर ज़िला कार्यसमिति में जगह, फैसले पर उठे सवाल*
*कानपुर में भारतीय जनता पार्टी की उत्तर ज़िला कार्यसमिति के गठन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।*
*आरोप है कि जिस युवक ने पहले मोहन भागवत का पुतला जलाने का ऐलान किया था, उसी को अब जिला कमेटी में सदस्य बना दिया गया है। इस फैसले के बाद संगठन के भीतर और बाहर दोनों जगह चर्चाएं तेज हो गई हैं।*
*मामला अविनाश शुक्ला से जुड़ा बताया जा रहा है, जो पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी को लेकर सुर्खियों में आया था।*
*उस समय पुलिस ने उसे घर पर नजरबंद भी किया था। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी उसे अपना सक्रिय कार्यकर्ता मानने से इनकार किया था, हालांकि वह संगठन के कार्यक्रमों में लगातार नजर आता रहा।अब बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित द्वारा उसे उत्तर ज़िला भाजपा की कार्यसमिति में सदस्य बना दिया गया है*।
*स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि वह महापौर के राजाबेटे व समाजसेवी बंटी पांडेय के करीबी माने जाते हैं। इस नियुक्ति के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर संघ के खिलाफ बयान देने वाले व्यक्ति को संगठन में जिम्मेदारी कैसे दी गई।*

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*