*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर30अप्रैल26*भ्रष्टाचार की बड़ी दुकान और ईमानदारी का चूरन चटाने का कारखाना, KDA*
*शहर के यतीमखाना क्षेत्र में केडीए द्वारा अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए तीन बिल्डिंगों को सील किया गया है,,सूत्रोनुसार साठ गांठ कर कार्यवाही रुकवाने की भी प्रक्रिया चल रही है*
*जोन एक के प्रवर्तन दल की इस कार्रवाई में बिना नक्शे और मानक के विपरीत बनाए गए निर्माणों पर शिकंजा कसा गया। अधिकारियों ने जल्द ही इन इमारतों को गिराने की प्रक्रिया शुरू करने का भी आश्वासन दिया है।*
*लेकिन इस कार्रवाई के बीच बड़ा सवाल बना हुआ है, कि क्या केडीए की कार्रवाई निष्पक्ष है? तो वहीं सूत्रों के मुताबिक रतनलाल नगर, पनकी और अन्य क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर मानक के विपरीत निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, लेकिन वहां आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।*
*आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से “सेटिंग” के आधार पर अवैध बिल्डिंग खड़ी कर दी जाती हैं, जबकि जहां सेटिंग नहीं बैठती वहां सीलिंग और ध्वस्तीकरण का डंडा चलाया जाता है।*
*स्थानीय सूत्रों का यह भी दावा है कि शहरभर में क्षेत्र में ही कई बिना नक्शे की बिल्डिंगों पर अंदरखाने सांठगांठ जारी है और निर्माण कार्य करवा दिए गए हैं*

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*