*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर30अप्रैल26*8 वर्षीय मासूम भटकी, कानपुर पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित घर वापसी*
कानपुर नगर*कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित कैलाश विहार चुंगी चौराहे से एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची कोमल के लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया।*
*जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपनी मां की डांट से नाराज़ होकर घर से निकल गई थी, लेकिन वापस लौटते समय रास्ता भटक गई। परिजनों ने घबराकर तत्काल थाना कल्याणपुर में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और परिवार दोनों ही उसकी तलाश में जुट गए।*
*करीब 5 घंटे बाद शाम लगभग 8 बजे विजय नगर की मछली मंडी में एक युवक कार्तिक वर्मा और मोहित सिंह की नजर बच्ची पर पड़ी, जो विजय नगर में इधर-उधर भटकती दिख रही थी। युवको ने तुरंत मानवता दिखाते हुए अरमापुर थाना अंतर्गत क्षेत्रीय चौकी पुलिस को सूचना दी*।
*सूचना मिलते ही अरमापुर थाना अंतर्गत विजय नगर चौराहा चौकी पुलिस हरकत में आई और हल्का इंचार्ज विनीत कुमार व घनश्याम लवानिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया*।
*पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते मासूम को उसके परिजनों से मिलवा दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की सराहनीय भूमिका सामने आई, जिसने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया और परिवार की खुशी वापस लौटा दी।*

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*