July 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर29जुलाई26*अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया।*

कानपुर नगर29जुलाई26*अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया।*

*Breaking News kanpur अमित कुमार*

कानपुर नगर29जुलाई26*अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया।*

*कानपुर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम के नेतृत्व में शास्त्री नगर चौकी क्षेत्र में अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया।*

*चौकी प्रभारी नितिन चौधरी के साथ उप निरीक्षक गौरीशंकर, धीरेन्द्र यादव, अखिलेश राय, अश्वनी कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने विजय नगर और शास्त्री नगर क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन से संवाद किया। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में अपराधियों, चोरों और अराजक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है*।

*कानून व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।श्रावण मास के मद्देनज़र क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में पुलिस की विशेष तैनाती की गई है।*

*श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांतिपूर्ण दर्शन और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।*

*काकादेव थाना पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त एवं सघन निगरानी अभियान जारी रहेगा, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।*

Taza Khabar