कानपुर नगर26जून*नहर में तैरती मिली महिला का लाश, नहीं हो पाई शिनाख्त
कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र में रविवार को पनकी नहर में लोहे पुल के नीचे एक नग्न अवस्था में महिला का शव तैरता हुआ मिला है। महिला का शव मिलते ही आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई। जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर उसकी पहचान छिपाने के लिए शव को नहर में फेका गया है। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर राहगीरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र करीब 40 साल लग रही है। हलांकि अभी महिला कौन है और कहां की रहने वाली है। इस बात की जानकारी पता नहीं चल पाई है। पनकी के क्षेत्र में रहने वालों से भी पूछताछ की गई है लेकिन अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल पनकी नहर के किनारे लगते इलाकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के शव के पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या या आत्महत्या का भी खुलासा हो पाएगा।

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **