कानपुर नगर26अक्टूबर24*सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की शिकायतें।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना बिठूर पर आये हुए फरियादियों की समस्याओ को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु सर्व सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
आज दिनाँक 26.10.2024 को थाना समाधान दिवस के मौके पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय, श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना बिठूर मे उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु सर्वसम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही प्रतिदिन प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रो की तत्काल जाँच करा कर थाना प्रभारी बिठूर को विधिक कार्यवाही करने हेतु कहा गया। थाना प्रभारी को आगंतुकों/पीड़ितों से सम्मान पूर्वक व्यवहार करने तथा उनके बैठने की उचित व्यवस्था करने के साथ ही सभी की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुनकर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया इसके अतिरिक्त थाने में बीट पुलिस ऑफीसर(BPO) को अपने बीट क्षेत्र में सक्रिय होकर समस्याओ की जाँच कर एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही को नियत समय में निस्तारण करने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए| आगामी त्योहार धनतेरस व दीपावली पर सभी को अपनी ड्यूटी निष्ठा पूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया|

More Stories
कानपुर नगर12अगस्त26*हो हल्ला हो,, हर स्तर पर काली काली कमाई का जोर और शोर है, ग़रीब क्या है सिर्फ माल बनाने की मशीन*
कौशाम्बी12अगस्त26*पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल में भव्य तरीके से निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली*
लखनऊ12अगस्त26*15 अगस्त को लेकर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान।