कानपुर नगर25जुलाई24*पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री विजय ढूल के द्वारा थाना शिवराजपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया
दिनांक 24.07.2024 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय पश्चिम, कानपुर नगर श्री विजय ढुल द्वारा थाना शिवराजपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शास्त्रागार में रखे असलहों के रख-रखाव सहित मालखाना, जीडी कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, आगंतुक रजिस्टर, वायरलेस सेट कक्ष का निरीक्षण कर थाना प्रभारी शिवराजपुर को थाना परिसर में साफ-सफाई व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त थाने में बीट पुलिस ऑफीसर (BPO) को अपने बीट क्षेत्र में सक्रिय होकर समस्याओं की जाँच कर एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही को नियत समय में निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा सभी को अपनी ड्यूटी निष्ठा पूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के पश्चात कस्बा शिवराजपुर में पैदल गस्त की गई, गस्त के दौरान स्थानीय लोगो से बातचीत करते हुए उनकी समस्या सुनी गई और लोगों को ऑपरेशन त्रिनेत्र 2.0 से जुडने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

More Stories
भागलपुर13जुलाई26*लोदीपुर थानान्तर्गत वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश,
लखनऊ13जुलाई26*विश्व युवा कौशल दिवस पर योगी सरकार का युवाओं को तोहफा
मथुरा 13 जुलाई 26* साइबर ठगी करने वाले 02 अभियुक्तगण को 05 फर्जी (कूटरचित) आधार कार्ड व 02 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया ।*