कानपुर नगर25अप्रैल25*मण्डलायुक्त ने की गेहूँ क्रय के सम्बन्ध में बैठक*
कानपुर नगर,*आज शिविर कार्यालय में मण्डलायुक्त के. विजयेंन्द्र पाण्डियन की अध्यक्षता में गेहूँ क्रय के सम्बन्ध में बैठक हुई। मण्डलायुक्त ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप गेहूँ क्रय की गति बढ़ाई जाये। क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों की पूरी सहायता की जाये। गेहूँ क्रय में रूचि न लेने वाले विपणन निरीक्षकों की जवाबदेही तय की जाये। ग्रामों में जाकर किसानों से संवाद किया जाये। प्रतिदिन गेहूँ क्रय की प्रगति की समीक्षा की जाये। क्रय में अन्य सम्बंधित विभागों से समन्वय बनाकर कार्य किया जाये। उन्होंने सम्बंधित को निर्देश दिए कि गेहूँ क्रय में विपणन विभाग का पूर्ण सहयोग किया जाये। विपणन निरीक्षक के साथ प्रतिदिन क्रय की समीक्षा की जाये।
मंडलायुक्त ने उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ (यूपीएसएस ) द्वारा रबी क्रय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 13 स्वीकृत क्रय केंद्रों पर मात्र 5.67 प्रतिशत गेहूं खरीद की गयी, जिस पर मण्डलायुक्त ने नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कम खरीद करने वाले सम्बंधित एजेंसी और अधिकारियो के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी जारी करने के सम्बंधित को निर्देश दिए । बता दें, इस अवधि में अब तक भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेहूं खरीद प्रतिशत सबसे अधिक 36.28 है। उन्होंने मंडी परिषद द्वारा केवल 5 क्रय केंद्रों पर खरीद की गयी। मण्डलायुक्त ने समस्त अधिकारियों को अगले एक सप्ताह में खरीद लक्ष्य पाने के निर्देश दिए व कम खरीद पर सम्बंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि मण्डल में गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 प्रति कुंतल के आधार पर 17 मार्च 2025 से 15 जून 2025 तक की क्रय अवधि है। मण्डल में क्रय हेतु कुल 17842 कृषक पंजीकृत हैं।
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*