April 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर24जून24*मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई।

कानपुर नगर24जून24*मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई।

कानपुर नगर24जून24*मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई।

उद्यमियों की विभिन्न विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में आज दिनांकः 24.06.2024 को मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से अपर नगर आयुक्त, अपर श्रमायुक्त, मुख्य अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), अधिशाषी अभियंता उ०प्र० जल निगम (नगरीय), अधिशाषी अभियंता जलकल विभाग, अधिशाषी अभियंता केस्को, उपायुक्त उद्योग, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया तथा उद्यमी श्री दिनेश बरसिया, श्री मनोज बंका, श्री सुनील गुप्ता, श्री उमंग अग्रवाल, श्री बृजेश अवस्थी, श्री शिव कुमार गुप्ता, श्री मनीष कटारिया, श्री सुशील शर्मा, श्री महेन्द्र मोदी, श्री सुशील टकरू, श्री संदीप अवस्थी सहित एसोसिएशन के अनेक प्रतिनिधि, उद्यमी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मण्डलायुक्त महोदय द्वारा जैनपुर ग्रोथ सेन्टर कानपुर देहात में 2 एम०एल०डी० के सी. ई.टी.पी. के पुनरूद्धार के विषय में अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगे जाने पर क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा द्वारा अवगत कराया गया कि नमामि गंगे की 16 मई को टीम आई थी तथा उसने कतिपय बिन्दुओं पर सुझाव दिये है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि रिपोर्ट आने के बाद संशोधन करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

कानपुर में औद्योगिक क्षेत्रों में सीवर लाइन डाले जाने के सम्बन्ध में सर्वे आदि के अधिशाषी अभियंता, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) द्वारा संतोषजनक उत्तर न दिये जाने के कारण मण्डलायुक्त महोदय द्वारा आगामी उद्योग बंधु की बैठक में मुख्य अभियंता, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) को समस्त जानकारियों एवं अद्यतन स्थिति के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सी०एफ०ओ० की अनुपस्थिति को महोदय द्वारा गम्भीरता से लिया गया। बैठक में उपस्थित अग्निशमन विभाग के अधिकारी द्वारा अपने से सम्बन्धित समस्त प्रकरणों की जानकारी न होने के कारण प्रकरण की समेकित समीक्षा नहीं हो पायी।

भौंती-भीमसेन क्षेत्र में विद्युत फीडर बनाने की मांग के सम्बन्ध में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति द्वारा गहनता से समीक्षा की गयी। बैठक में उपस्थित मुख्य अभियंता दक्षिणांचल विद्युत

वितरण निगम लि० द्वारा इस हेतु चिन्हित की गयी भूमि पर बैठक में उपस्थित उद्यमियों द्वारा असहमति जतायी गयी। मण्डलायुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जिला उद्योग बंधु के माध्यम से भौंती क्षेत्र में उपयुक्त भूमि का चिन्हांकन कर शीघ्रता से भूमि उपलब्ध करायी जाय।

दादानगर विद्युत सब स्टेशन की भूमि चिन्हांकन हेतु यूपीसीडा, उद्यमी संगठन एवं विद्युत विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर आख्या 15 दिन के अन्दर उपलब्ध कराये जाने हेतु मण्डलायुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया।

अन्त में उद्यमी संगठनों द्वारा उनकी समस्याओं को संयमित रूप से सुनने एवं उनके समयबद्ध रूप से निस्तारण करने हेतु मण्डलायुक्त महोदय का धन्यवाद अर्पित किया गया।

Taza Khabar