कानपुर नगर23दिसम्बर23*वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत जारी अपडेट समय सारिणी।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कोमिल द्विवेदी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शासन द्वारा संशोधित समय सारिणी जारी की गई है। पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 09-10 में अध्ययनरत् पिछड़े वर्ग के समस्त पात्र छात्र/छात्राओं द्वारा दिनांक 02 जनवरी, 2024 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 एवं कक्षा 11-12 को छोड कर अन्य कक्षाओं में अध्ययनरत् पात्र छात्र/छात्राओं द्वारा दिनांक 10 जनवरी, 2024 तक आनलाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि निर्धारित है। जिन छात्र/छात्राओं द्वारा अभी तक आनलाईन आवेदन नही किया गया है उनके द्वारा छात्रवृत्ति की बेबसाइट https://scholarship.up.gov.in पर निर्धारित अन्तिम तिथि तक आनलाईन आवेदन कर लिया जाये।
——————

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *मरंगा हत्याकांड का खुलासा, 2 शूटर गिरफ्तार*