कानपुर नगर23जून2023*नगर निगम के दावों की खुली पोल दर्जनों मोहल्लों में भरा पानी, सड़कें हुई लबालब*
मकान हुए लबालब खाली प्लाट बने तालाब सड़कें हुई लापता प्री मानसून की बरसात में पनकी के कई क्षेत्र में भरा पानी लोगों का जनजीवन हुआ बेहाल नगर निगम ने अपने ही दावों की पोल खोल दी।
कानपुर महानगर में लगातार दो दिन से हो रही बारिश से पनकी के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं । आबादी बाहुल्य क्षेत्र में रहने वालों का जीवन का हाल बुरा हो चुका है ,खाली प्लाट व सड़कें प्री मानसून की बरसात से लबालब भरी हुई है । नगर निगम की तैयारी की पोल खोल कर रख दी है । प्री मानसून बरसात के कारण भारी वर्षा हो जाने से पनकी क्षेत्र के आवासीय क्षेत्र के मकानों में व खाली प्लाटों पर पानी भर जाने के कारण तालाब जैसा नजारा साफ नजर आ रहा है । साथ ही सड़कों के दोनों तरफ नालिया ना होने के कारण सड़कों पर भी पानी लबालब भरा हुआ है । जहां लोगों का निकलना खतरे से कम नहीं है । पनकी क्षेत्र के जल निकासी सही न होने के कारण आवासी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं । कि वह अपने मकानों को बनाकर रह रहे हैं परंतु अगल बगल खाली पड़े प्लाटों के कारण तालाबनुमा के बीच भरी कीचड़ युक्त पानी व बजबजाती जमीनों मे कूड़ा कचरा से जीना दूभर हो रहा है । लोगों की मजबूरियां है, कि शिकायत होने के बावजूद भी नगर निगम आंखें मूंदे बैठा है खाली पड़े प्लाटों में जमा कूड़ा कचरा व जलभराव से महामारी का फैलना निश्चित होता है । परंतु नगर निगम के अधिकारियों द्वारा व प्रशासन की लापरवाही के कारण महामारी फैलने की पूर्व कोई ठोस कदम न उठाने से लोगों का जीवन भी कष्ट दाई हो जाता है और अपने घर के सदस्य को खो देने में भी कुछ न कर पाने में असहाय हो जाते हैं। ऐसा नजारा पनकी क्षेत्र में विस्तार पार्ट 1,वार्ड नं 19 , मिर्जापुर रतनपुर, पनकी इलाकों में देखने को मिला है जहां भारी वर्षा हो जाने के कारण लोगों का जीना मुस्किल जल प्रवाह न होने की वजह से मच्छर,लार्वायुक्त दूषित पानी से लबालब भरे रहने से क्षेत्र में महामारी होने की शंका जताते हुए लगातार नगर आयुक्त से शिकायत कर रहे हैं। फिर भी आज तक कोई खास कार्यवाही नहीं हुई। रोड वा नाली ना बने होने की वजह से गन्दा पानी प्लेटो के माध्यम से घरों में भर जाता है, साथ है बता दे कि 2020 से यही हाल है लेकिन नगर आयुक्त महोदय द्वारा गम्भीरता से प्रकरण पर ध्यान न देने की वजह से आज भी नारकीय स्थिति झेलने को मजबूर हैं। नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग और इंजीनियरिंग विभाग मिलजुलकर पब्लिक को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं,जिसके पूरी जानकारी नगर आयुक्त महोदय को हैं। बिन मौसम की बारिश में गन्दापानी कुछ इस तरह घरों में भरा जिसमें कॉकरोच,कनखजूरे और अन्य पानी के रेंगने वाले कीड़े गन्दे पानी के साथ घर की नालियों से अंदर आ गया।

More Stories
मथुरा 15अगस्त 26* 01 अभियुक्त को 01 चोरी की मोटर साइकिल व 01 अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार।*
मथुरा 14 अगस्त 26 हरियाली तीज के पावन पर्व एवं वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम,एसएसपी द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक*
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम द्वारा चोरी किये गये 05 मोबाइल फोन सहित 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*