कानपुर नगर23जनवरी24*चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के छात्र/छात्राओं को शैक्षणिक भृमण कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।
चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय डा. आनंद कुमार सिंह एवं डा. सी.एल. मौर्या, अधिष्ठाता कृषि संकाय/विभागाध्यक्ष सस्य विज्ञान विभाग के दिशा-निर्देशन में 125 छात्र/छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम झांसी एवं ग्वालियर के कई कृषि शिक्षण अनुसंधान संस्थानों में दिनांक 18.01.2024 से 21.01.2024 तक सम्पन्न कराया गया। सस्य विज्ञान विभाग के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण कोर्स 100 नम्बर का होता है। उक्त शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय विश्वविद्यालय, झांसी, भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान, झांसी एवं केन्द्रीय कृषि वान्यिकी अनुसंधान संस्थान, झांसी में कृषि में हो रहे अनुसंधानो एवं कृषकों की आमदनी दुगनी करने के साथ कम पानी में फसलो को कैसे उगाया जाए, वनों के क्षेत्रों को बढाने हेतु मृदा अनुसार किन-किन पौधो का रोपण किया जाय, पथरीली भूमि में कौन से पेड उगाये जा सकते है आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय डा. अशोक कुमार सिंह ने सभी छात्र/छात्राओं को संबोधित करने के साथ उनके भविष्य में आगे बढने के लिए वो क्या प्रयास करे के बारे बताया। केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय को कम समय में विकसित करने के बारे में जानकारी प्रदान की।
शंकर बाजरा नेपियर में टपक सिंचाई द्वारा अर्द्धशुष्क क्षेत्र में पोषक एवं जलप्रबंधन कैसे करे के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
गैर परंपरागत फसले जैसे नागफनी, चुकंदर, चारा-गन्ना आदि फसलों को कैसे उगाया जाय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
ग्वालियर के कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि महाविद्यालय के विभागों को भी देखा। इसके उपरांत राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर में भी भ्रमण किया साथ ही विश्वविद्यालय में हो रही नई कृषि तकनीकों एवं अनुसंधान के बारे में विस्तृत जानकारी छात्र/छात्राओं ने प्राप्त की।
इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के प्रभारी डा. एस.एन. सुनील पाण्डेय मौसम वैज्ञानिक द्वारा संपन्न हुआ साथ में गेस्ट फैक्लटी डा. संजना पाठक एवं डा. बलवीर सिंह द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

More Stories
कानपुनगर २१ अप्रैल २६**राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों की सहभागिता कम होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव / न्यायाधीश नराज*
कौशाम्बी २१ अप्रैल २६*नारी शक्ति प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को दी गयी जानकारी*
हल्द्वानी 21अप्रैल2026*ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियंस -ऐक्टू/AICCTU*_