कानपुर नगर20फरवरी24*जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सेमरझाल विकासखंड सरसौल का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा आज प्राथमिक विद्यालय सेमरझाल विकासखंड सरसौल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय स्टाफ को निम्नलिखित निर्देश प्रदान किया :-
• विद्यालय के सुंदरीकरण पर विशेष रूप से कार्य किया जाए तथा किचन गार्डन और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई नियमित रूप से कराई जाए एवं ग्राम प्रधान को निर्देश प्रदान किए गए कि विद्यालय परिसर पर इंटरलॉकिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
• आंगनवाड़ी बंद होने पर प्रधानाध्यापिका ने अवगत कराया कि आंगनवाड़ीकार्यकत्री की मृत्यु हो जानेके कारण संबंधित आंगनबाड़ी टिकरा चौहान में संचालित है।
• मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं पौष्टिकता पर भी पूर्ण रूप से विशेष ध्यान दिया जाए।
• रसोईयो घर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
• अध्यापकों को निर्देश प्रदान किया कि बच्चों के साथ आत्मीय संबंध बढ़ाने पर जोर दिया।
• बच्चों को साफ सफाई, स्वास्थ्य तथा नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए।
• विशिष्ट बच्चों की रुचि जिस क्षेत्र में हो उन्हें उस क्षेत्र का मार्गदर्शन प्रदान किया जाए।
• जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य ,शिक्षा एवं खेलकूद के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….